Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महर्षि बने नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक

हमें फॉलो करें महर्षि बने नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
, सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (12:09 IST)
नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने सोमवार को देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के रूप में शपथ ली।
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक सादे समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथसिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
 
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1978 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी महर्षि गत 31 अगस्त को गृह सचिव के पद से सेवानिवृत हुए थे। 62 वर्षीय महर्षि का कार्यकाल करीब तीन साल का होगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चार लाख से अधिक रोहिंग्याओं को आश्रय की जरूरत: संयुक्त राष्ट्र संघ