Hanuman Chalisa

राजनाथ बोले, बेरहम नहीं हो सकती पुलिस

Webdunia
शनिवार, 7 अक्टूबर 2017 (14:38 IST)
मेरठ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को रेखांकित किया कि 21वीं सदी की पुलिस बेरहम नहीं हो सकती है, बल्कि उसे सभ्य बनना होगा और पुलिसकर्मियों से कहा कि दंगे और प्रदर्शनों जैसी चुनौतीपूर्ण हालात से निपटते वक्त वे धैर्य रखें।
 
मंत्री ने केंद्र और राज्य दोनों पुलिस बलों से अपील की कि प्रदर्शन या दंगे जैसी स्थिति में हंगामा करने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और उनका ध्यान भटकाने के लिए समुचित नई तकनीक और मनोवैज्ञानिक समाधान का प्रयोग करें। सिंह ने रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की रजत जयंती समारोह पर जवानों को संबोधित करते हुए उक्त बात कही।
 
उन्होंने सुरक्षा बलों से कहा कि वे जाति, धर्म और क्षेत्रीयता के आधार पर देश को तोड़ने का प्रयास करने वाली घटनाओं पर प्रभावी निगरानी रखें। 21वीं सदी की पुलिस बेरहम बल नहीं हो सकती है, उसे सभ्य बल बनना ही होगा। पुलिस बल और जमीनी स्तर पर काम करने वाले जवानों को दंगा और प्रदर्शन कर रही भीड़ से जैसी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के दौरान धैर्य और नियंत्रण रखना होगा। 
 
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मैं समझ सकता हूं कि पुलिस बलों को कभी-कभी सख्ती बरतनी पड़ती है, लेकिन उन हालात में भी विवेक की जरूरत है। वे पहले ही ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट को कम सख्ती का रास्ता तलाशने को कह चुके हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा प्रणाली के प्रमुख ने बलों को न्यूनतम बल का प्रयोग करके अधिकतम परिणाम पाने को कहा। आरएएफ में अभी 10 बटालियन काम कर रहे हैं और वह सांप्रदायिक रूप से और सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील 10 शहरों में पदास्थापित हैं।
 
उन्होंने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कर्मियों को 10,000 रुपए का भत्ता दिया जाएगा जिससे कि वे वर्दी सिलवा सकें। उन्हें सिली-सिलाई वर्दी अब नहीं दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि वे इन बलों के 10 लाख कर्मियों की समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करने के तरीकों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

अगला लेख