राजनाथ ने ममता से की बात, भाजपा की रैली में हिंसा पर जताई नाराजगी

Webdunia
मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (23:59 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन कर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की मिदनापुर जिले में आयोजित राजनीतिक रैली में भाग लेने आए लोगों के साथ हिंसा होने और आगजनी की घटना को लेकर गंभीर चिंता प्रकट की।
 
सिंह ने घटना को लेकर गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री से कहा कि हिंसा में लिप्त लोगों को अविलंब गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
 
गौरतलब है कि अमित शाह की मंगलवार को पूर्वी मिदनापुर जिले के कांठी में आयोजित रैली के बाद तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
 
भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रहे वाहनों में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की तथा कुछ को आग के हवाले कर दिया। इस बीच टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांठी स्थित कार्यालय में तोड़-फोड़ करने का आरोप लगाया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM मोहन यादव ने दी बधाई

हमास के बाद इजराइल ने भी छोड़े 200 फिलिस्तीनी कैदी, गाजा में बरसों बाद जश्न

गुजरात से 3 बांग्लादेशी गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहे थे यहां

Union Budget 2025 : खपत बढ़ाने के लिए आयकर में कटौती की जरूरत, वित्तीय सेवा कंपनी ने की यह मांग

Padma Shri awards : 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सहित 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान

अगला लेख