इस्लामिक स्टेट का भारत में कोई आधार नहीं : राजनाथ सिंह

Webdunia
बुधवार, 5 अप्रैल 2017 (15:47 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का भारत में कोई आधार नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए कुछ युवाओं के इससे प्रभावित होने के मामले सामने आए हैं, जिनकी जांच चल रही है। 
         
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि इस प्रकार की कोई जानकारी या सबूत नहीं है कि आईएस ने देश में आधार बना लिया है। हालांकि केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियों के ध्यान में कुछ ऐसे लोग आए हैं जो सोशल मीडिया के जरिए आईएस की विचारधारा से प्रभावित हुए हैं। ऐसे युवाओं की कुल संख्या 80 है जिनमें से 22 केरल से हैं। इनमें 16 के खिलाफ जांच चल रही है।
         
उन्होंने कहा कि ये युवा कट्टरवाद से प्रभावित है और सरकार ऐसे कार्यक्रम चला रही है जिससे युवाओं में कट्टरवाद का प्रभाव घटाया जा सके। इसके लिए कुछ धार्मिक गुरुओं ने भी आईएस के प्रभाव में नहीं आने की अपील की है। भारतीय समाज का ढांचा और पारिवारिक ढांचा भी आईएस के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। 
         
सिंह ने कहा कि आईएस क खतरे का आकलन करने और उससे निपटने के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से केंद्रीय और राज्य एजेंसियों की बैठक आयोजित की जा रही है। (वार्ता)  
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

खून-पानी एक साथ नहीं तो एशिया कप में पाकिस्तान से मैच क्यों, असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार को घेरा

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द, संजय राउत ने दायर किया था मुकदमा

अगला लेख