Hanuman Chalisa

सोना उच्चतम स्तर पर, चांदी भी चमकी

Webdunia
बुधवार, 5 अप्रैल 2017 (15:37 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर गिरावट के बावजूद स्थानीय मांग मजबूत रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चढ़कर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 29,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 100 रुपए चमककर 42,600 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
 
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.35 डॉलर फिसलकर 1,254.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,256.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि निवेशक अभी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मार्च में हुई बैठक के ब्योरे का इंतजार कर रहे हैं। ब्योरे से भविष्य में दरों में बढ़ोतरी के बारे में संकेत मिल सकते हैं। इससे पहले सुस्त कारोबार के बीच सोने में मामूली गिरावट रही। 
 
पीली धातु के लिए अगली मनोवैज्ञानिक बाधा 1,260 डॉलर का स्तर है जिसे अभी यह पार नहीं कर पा रही है। लंदन में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर उतरकर 18.25 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

पेपर लीक नहीं हुआ, सिर्फ कुछ सवाल बाहर आए, NEET-UG विवाद पर NTA का बड़ा बयान

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

अगला लेख