चीन को चुनौती, दुनिया की कोई ताकत भारतीय सैनिकों को गश्त से नहीं रोक सकती...

Webdunia
गुरुवार, 17 सितम्बर 2020 (15:35 IST)
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ पिछले चार महीने से चल रही तनातनी के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को देशवासियों को आश्वस्त किया कि देश की एकता, संप्रभुता और अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सेना को सीमा पर गश्त लगाने और उसकी रक्षा करने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।
 
सिंह ने पूर्वी लद्दाख में बने सैन्य गतिरोध की स्थिति पर गुरुवार को राज्यसभा में वक्तव्य देते  हुए कहा कि सेना पूरी मजबूती और दृढ़ता के साथ मातृभूमि की रक्षा कर रही है। भारत ने कभी भी किसी पर आक्रमण नहीं किया है और वह सभी मुद्दों का समाधान  शांतिपूर्ण बातचीत से करने का पक्षधर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस रुख को भारत की  कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए क्योंकि वह अपनी मातृभूमि की रक्षा करने में पूरी तरह  समर्थ और सक्षम है।
 
सदस्यों की ओर से मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक  परंपरागत रूप से वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास जहां भी गश्त करते रहे हैं, वहां उन्हें गश्त  लगाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। 
 
उन्होंने कहा कि वह सदस्यों को आश्वस्त  करना चाहते हैं कि सेना के गश्त के पैटर्न में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। रक्षामंत्री ने  चीन के साथ गतिरोध से उत्पन्न स्थिति पर सदस्यों द्वारा एकजुटता जताए जाने पर उनका  आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार सैनिकों की सभी जरूरतों का ध्यान रख रही है और  इससे सेना को यह संदेश मिलेगा कि देश और संसद उसके साथ खड़ी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

शशि थरूर ने बताया, भारत दुनियाभर में क्यों भेज रहा है ऑल पार्टी डेलिगेशन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, EPF पर मिलेगा 8.25 फीसदी ब्याज, क्या होगा 7 करोड़ अंशधारकों पर असर?

पुंछ में पाक गोलाबारी से तबाह हुए लोगों के दुखदर्द को साझा किया राहुल गांधी ने

नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी, अगर हर भारतीय विकसित होता है तब भारत भी विकसित

अगला लेख