भारतीय सैनिक को वापस लाने की पूरी कोशिश : राजनाथ

Webdunia
शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 (20:35 IST)
नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गए भारतीय जवान की रिहाई के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
सिंह ने कहा कि सरकार ने उन सभी खबरों का संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि एक भारतीय जवान पाकिस्तान के कब्जे में है तथा जवान की सुरक्षित रिहाई के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। गृहमंत्री ने यह भी कहा कि नई दिल्ली जवान की जल्द रिहाई का मुद्दा इस्लामाबाद के समक्ष उठाएगी।
 
भारतीय सेना के सूत्रों ने गुरुवार को बताया था कि 37 असम रायफल्स का जवान चंदू बाबूलाल चौहान गलती से सीमा पार करके पाकिस्तान पहुंच गया है। सैन्य अभियानों के महानिदेशक ने हॉटलाइन के जरिए पाकिस्तान को यह जानकारी दे दी है। सूत्रों ने बताया कि जवान द्वारा सीमा पार करने का लक्षित हमलों से कोई लेना-देना नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि सेना के जवानों या आम नागरिकों द्वारा गलती से सीमा पार करना दोनों ही ओर से असामान्य बात नहीं है। मौजूदा प्रक्रिया के तहत उन्हें लौटा दिया जाता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी मीडिया में आ रही उन खबरों को गलत और आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया था जिसमें कहा जा रहा था कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना ने भारत के 8 जवानों को मार दिया है और एक को पकड़ लिया है।
 
भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी मीडिया के कुछ हलकों में आ रही 8 भारतीय जवानों की मौत की खबरें पूरी तरह से गलत और निराधार हैं। पाकिस्तान के डॉन अखबार के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि तत्तापानी में नियंत्रण रेखा पर पहली रक्षापंक्ति पर भारत की ओर से गोलीबारी के जवाब में उसने 8 भारतीय जवानों को मार गिराया है जबकि 1 को पकड़ लिया है।
 
उल्लेखनीय है कि सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर बुधवार रात को आतंकवादियों के लांच पैड पर हमला किया था, जिसमें करीब 40 आतंकवादी मारे गए थे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: PM मोदी की ऋषि सुनक से मुलाकात, बताया भारत का सबसे अच्छा मित्र

GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट‌ से पहले निवेशकों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

अगला लेख