धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा : राजनाथ

Webdunia
मंगलवार, 22 मई 2018 (15:08 IST)
नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत किसी के भी खिलाफ धर्म या संप्रदाय के आधार पर भेदभाव नहीं करता है और देश में ऐसा करने की इजाजत भी नहीं है। उनकी टिप्पणी दिल्ली के आर्कबिशप के उस बयान की पृष्ठभूमि में आई है, जिसमें उन्होंने देश में बने उथल-पुथल वाले राजनीतिक माहौल का जिक्र किया था और 2019 के आम चुनाव से पहले प्रार्थना अभियान शुरू करने की अपील की थी।


सिंह ने कहा, भारत एक ऐसा देश है जहां किसी के भी खिलाफ धर्म या संप्रदाय या ऐसे किसी आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता है। ऐसी करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। राजधानी के सभी पादरियों को भेजे पत्र में दिल्ली के आर्कबिशप अनिल काउटो ने वर्ष 2019 के आम चुनाव से पहले एक प्रार्थना आंदोलन शुरू करने और शुक्रवार के दिन व्रत करने का अनुरोध किया था।

पत्र में संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों और देश के धर्मनिरपेक्ष तानेबाने के लिए देश के अशांत राजनीतिक माहौल को खतरा बताते हुए कहा गया है कि अपने देश और यहां के राजनीतिक नेताओं के लिए प्रार्थना करने की हमारी पवित्र प्रथा रही है, लेकिन यह हम तब शुरू करें, जब देश में चुनाव निकट आ रहा हो। पत्र के मुताबिक, हम वर्ष 2019 की ओर देखते हैं, जब नई सरकार आएगी, उसे देखते हुए हमें हमारे देश के लिए प्रार्थना अभियान शुरू करना चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

Pune Porsche accident case: मृतकों के परिजन ने उठाया सवाल, मामले की त्वरित सुनवाई का क्या हुआ?

किसान का वीडियो देख पसीजा कृषि मंत्री शिवराज सिंह का दिल, कर दिया ये वादा

अफरीदी ने असीम मुनीर को किया Kiss, कहा- दुश्मन को धूल चटाने के लिए थैंक यू, सोशल मीडिया में हंस रहे लोग

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़नी हुईं शुरू, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

टीम मोदी में एमजे अकबर की वापसी, ये जिम्मेदारी दी बीजेपी ने, MeToo के बाद हुए थे बाहर

अगला लेख