Dharma Sangrah

मिसाइलों से ज्यादा मोबाइल की मारक क्षमता-राजनाथ

Webdunia
शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (19:40 IST)
चंडीगढ़। विभिन्न देशों के बीच संघर्ष में जाहिरा तौर पर सोशल मीडिया के प्रभाव का जिक्र करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अब मोबाइल फोन की मारक क्षमता मिसाइलों से भी कहीं ज्यादा हो गई है। रक्षामंत्री ने यहां वार्षिक सैन्य साहित्य महोत्सव को संबोधित करते हुए आगाह किया कि भविष्य में विभिन्न प्रकार के सुरक्षा खतरे सामने आ सकते हैं।
ALSO READ: रक्षामंत्री राजनाथ बोले- भारतीय सेना ने LAC पर PLA का किया डटकर मुकाबला
उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि यह कार्यक्रम दूसरे दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। समय बदलने के साथ ही खतरों और युद्धों की प्रकृति भी बदल रही है। भविष्य में सुरक्षा से जुड़े अन्य विषय हमारे सामने आ सकते हैं।
सिंह ने कहा कि संघर्ष धीरे-धीरे इस तरह से व्यापक होते जा रहे हैं जिनके बारे में पहले कभी कल्पना नहीं की गई थी।
 
संभवत: सोशल मीडिया और मोबाइल ऐप के प्रभाव के संदर्भ में। आज एक मोबाइल की मारक क्षमता एक मिसाइल की पहुंच से भी अधिक हो गई है। दुश्मन अब कोई सीमा पार किए बिना भी लोगों तक पहुंच सकता है। उन्होंने हर सभी से एक सैनिक की भूमिका निभाने का आग्रह किया। हमें इन खतरों से सतर्क रहना चाहिए और गलत एवं भ्रामक जानकारी से खुद को और दूसरों को भी बचाना चाहिए। यह तरह के महोत्सव इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
ALSO READ: रक्षामंत्री राजनाथ बोले- भारतीय सेना ने LAC पर PLA का किया डटकर मुकाबला
रक्षामंत्री ने साहित्यकारों से अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग इसके लिए करने का आग्रह किया। विशिष्ट रूप से चीन का जिक्र नहीं किया। लेकिन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों के बीच गतिरोध शुरू होने के बाद से भारत ने हाल के महीनों में राष्ट्रीय सुरक्षा और गोपनीयता से संबंधित चिंताओं का जिक्र करते हुए कई चीनी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें लोकप्रिय टिकटॉक और वीचैट जैसे ऐप शामिल हैं।
ALSO READ: राजनाथ की चीन को संयम बरतने की सीख, आतंकवाद को बताया सबसे बड़ा अभिशाप
सिंह ने कहा कि महोत्सव का इस वर्ष का संस्करण विशेष है, क्योंकि देश 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का 50वां वर्ष मना रहा है। कई पूर्व सैनिक मौजूद हैं जिन्होंने उस युद्ध को लड़ा। उन्होंने युवाओं से उन पूर्व सैनिकों से सीख लेने का आग्रह किया। उनका पिछले साल के महोत्सव में भाग लेने का कार्यकम था लेकिन संसद सत्र के कारण वे चंडीगढ़ नहीं आ सके, लेकिन वे महोत्सव के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी लेते रहे।
 
उन्होंने कहा कि महोत्सव से सशस्त्र बलों के कामकाज के बारे में आम लोगों की समझ बेहतर हुई और युवाओं में देशभक्ति की भावना पैदा हुई। पंजाब दशकों से बहादुरों की भूमि रही है और ऐसे में यह स्वाभाविक है कि इस तरह के महोत्सव यहां शुरू हुए। यह कार्यक्रम उन योद्धाओं का भी सम्मान है जिन्होंने देश की खातिर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
 
इससे पहले पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। यह सालाना कार्यक्रम पंजाब सरकार और सशस्त्र बलों की संयुक्त पहल है। इसका समापन रविवार को होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में 10वीं बार नीतीश राज, 2 डिप्टी सीएम, 24 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, MP और UP में शीतलहर, कहां रहा पारा 7 से कम

LIVE: नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार CM, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनियता की शपथ

नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की कमान, जानिए इस दिग्गज बिहारी नेता के पास कितनी संपत्ति?

अगला लेख