गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले, मोदी सरकार ने पाक को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना को दे रखी है खुली छूट

Webdunia
रविवार, 25 नवंबर 2018 (10:32 IST)
गया (बिहार)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पूर्ववर्ती सरकारों की घुटना टेक नीति को अपनाने की बजाए सशस्त्र बलों को आतंकवादी हमला और सीमा पार से गोलीबारी होने पर उसका उचित जवाब देने की खुली छूट दी है।
उन्होंने कहा कि वे दिन चले गए जब पाकिस्तान सेना की टुकड़ी युद्धविराम का उल्लंघन कर हमला करती थी और देश की सरकारें सफेद झंडा लहराती थीं। अब नीति यह है कि उस तरफ से एक अगर एक गोली दागी जाए तो उसका जवाब 100 गोलियों से दिया जाए।
 
वे यहां प्राइमरी शिक्षकों के संगठन के कार्यकम में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक अंतरराष्ट्रीय समस्या है। सभी देश इससे पीडि़त हैं। लेकिन हमने अपनी सेनाओं को बता दिया है कि आतंकी हमलों को विफल करते वक्त् और सीमा पार से गोलीबारी का जवाब देते समय उन्हें गोला-बारूद और संसाधनों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर भी देश को मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

Mahakumbh Stampede : जांच के लिए न्यायिक आयोग पहुंचा प्रयागराज, 1 महीने में सौंपेगा रिपोर्ट

Kerala : ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

मोदी ने साधा सोनिया पर निशाना, कहा- कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ ने किया राष्ट्रपति का अपमान

5 फरवरी आएगी, आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी : पुष्कर धामी

भाजपा ने 2024 के लोस चुनाव में खर्च किए 1737.68 करोड़ रुपए

अगला लेख