गृहमंत्री राजनाथ ने छोड़ा लकी बंगला...

Webdunia
रविवार, 29 मार्च 2015 (10:44 IST)
नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह अशोक रोड स्थित अपने लकी बंगले को छोड़कर अकबर रोड पर स्थित एक आलीशान और विशाल बंगले में रहने के लिए चले गए हैं, जहां उनकी पड़ोसी लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन हैं।
 
गृह मंत्रालय का पदभार संभालने के 10 महीने बाद सिंह अकबर रोड पर टाइप 8 के बंगला नंबर 17 में शुक्रवार को गृह प्रवेश कर गए। उन्होंने हिन्दू पंचांग के हिसाब से शुभ दिन अष्टमी पर गृह प्रवेश किया।
 
इससे पूर्व गृहमंत्री अशोक रोड पर 38 नंबर के बंगले में रह रहे थे, जो टाइप 7 का बंगला है। अकबर रोड वाले बंगला नंबर 17 में उनसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री चिरंजीवी रह रहे थे और उन्होंने जनवरी में ही इस बंगले को खाली किया था। इसके बाद इसे गृहमंत्री के लिए तैयार किया गया।
 
अशोक रोड स्थित बंगला राजनाथ सिंह के लिए काफी भाग्यशाली माना जाता है, क्योंकि इस बंगले में रहने के 19 सालों के दौरान वह दो बार केंद्रीय मंत्री और भाजपा के अध्यक्ष बने। 63 वर्षीय नेता के नए घर में सुरक्षा इंतजामात पुख्ता किए गए हैं, क्योंकि उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।
 
नए बंगले में 2 विशाल लॉन, अलग से कार्यालय, आगंतुकों के लिए स्थान तथा सुरक्षा बंदोबस्त के लिए काफी स्थान है। सुमित्रा महाजन के साथ ही सिंह के नए पड़ोसियों में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और न्यायाधीश शामिल हैं। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?