Rajya Sabha Election: 3 राज्यों की 15 सीटों पर आज मतदान, कहां किसका चलेगा दांव?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024 (08:09 IST)
Rajya Sabha Election 2024: उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा की 15 सीटों के लिए आज मतदान होगा। चुनाव परिणाम मंगलवार को ही देर शाम को घोषित कर दिए जाएंगे।
 
चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव की घोषणा की थी। इनमें से 12 राज्यों में 41 उम्मीदवारा निर्विरोध चुन लिए गए। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर मंगलवार को मतदान कराया जाएगा।
 
क्या है यूपी का गणित : उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। भाजपा से नवीन जैन, आरपीएन सिंह, चौधरी तेजवीर सिंह, अमरपाल मौर्य, साधना सिंह, संगीता बलवंत, सुधांशु त्रिवेदी, और संजय सेठ हैं जबकि सपा से जया बच्चन, आलोक रंजन और रामजी सुमन मैदान में हैं।
 
भाजपा के 7 और सपा के 2 उम्मीदवार की जीत पक्की है। भाजपा को अपने 8वें उम्मीदवार को जिताने के लिए 8 और वोट चाहिए। सपा विधायक इरफान सोलंकी और सुभासपा के विधायक अब्बास अंसारी जेल में बंद होने के चलते वोट नहीं डाल सकेंगे। ऐसे में सुभासपा, रालोद और राजा भैया की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
 
क्या कहता है कर्नाटक का गणित :  कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार - अजय माकन, सैयद नसीर हुसैन और जी.सी. चंद्रशेखर (सभी कांग्रेस), नारायण बंदगे (भाजपा) और कुपेंद्र रेड्डी (जनता दल सेक्युलर) मैदान में हैं।
 
‘क्रॉस वोटिंग’ की आशंकाओं के बीच सभी पार्टियों ने मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है। मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को एक होटल में स्थानांतरित कर दिया। कर्नाटक में कांग्रेस के पास 134 विधायक जबकि भाजपा के पास 66 और जद (एस) के पास 19 विधायक हैं, जबकि 4 अन्य विधायक हैं।
 
कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव का माहौल तब दिलचस्प हो गया जब भाजपा-जद(एस) गठबंधन ने अपना दूसरा उम्मीदवार (कुपेंद्र रेड्डी) मैदान में उतारा, हालांकि गठबंधन 4 में से केवल एक सीट जीतने की ताकत रखता है। प्रत्येक उम्मीदवार को जीत के लिए 45 वोट हासिल करने होंगे।
 
हिमाचल में कांग्रेस का व्हिप : भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार हर्ष महाजन के जीत के दावों के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को पार्टी उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को वोट देने के लिए व्हिप जारी किया। भाजपा की चुनाव आयोग से शिकायत के बाद इस व्हिप को वापस ले लिया गया। तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे और राज्य के पूर्व मंत्री महाजन ने सितंबर 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे।
 
व्हिप के बाद सभी उम्मीदवारों को अधिकृत एजेंट को मतपत्र दिखाना होगा और यदि किसी विधायक ने मतपत्र दिखाने से इनकार कर दिया तो एजेंट मतपत्र को अवैध घोषित कर सकता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

अगला लेख