सोशल मीडिया पर चल रहा है मनोवैज्ञानिक युद्ध : राठौड़

Webdunia
बुधवार, 27 जुलाई 2016 (09:11 IST)
नई दिल्ली। कश्मीर में जारी अशांति के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मंगलवार को कहा कि साइबर जगत में लड़ा जाने वाला ‘मनोवैज्ञानिक युद्ध’ हमारे समय का ‘नया खतरा’ है। उन्होंने नए युग के इस युद्ध में मुकाबला करने के लिए लोगों से ‘सोशल मीडिया सैनिक’ बनने का अनुरोध किया।
 
उन्होंने कहा कि दुनिया बदल रही है। पहले पारंपरिक युद्ध होते थे फिर परमाणु युद्ध हुए और फिर ‘लिमिटेड इन्टेंसिटी वार’ (जैसे करगिल युद्ध) हुआ। लेकिन आज का खतरा साइबर युद्ध है और वह भी इस मनोवैज्ञानिक युद्ध के जरिए। यह मनोवैज्ञानिक युद्ध सबसे बड़ा युद्ध है।
 
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री यहां कांस्टीट्यूशन क्लब में करगिल विजय दिवस मनाने के लिए जम्मू कश्मीर पीपुल्स फोरम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में कश्मीर में एक आतंकवादी मारा गया जैसे कि कई अन्य आतंकी मारे जाते हैं।
 
उन्होंने कहा कि उस आतंकवादी पर करीब 1,25,000 ट्वीट हुए जिनमें से 49,000 भारत से हुए, 52,000 अज्ञात स्थानों से और 10,000 पाकिस्तान से हुए। सेना के अपने दिनों को याद करते हुए राठौड़ ने कश्मीर का अनुभव साझा किया जहां एक बार उन्हें आतंकवादियों को मार गिराने के लिए उसके हुलिया की कल्पना करनी पड़ी थी। (भाषा) 

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख