क्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे खरगे और सोनिया, कांग्रेस ने दिया जवाब

Webdunia
गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (22:42 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे या नहीं, इस पर कयासों के बीच पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके फैसले के बारे में ‘‘सही समय’’ पर अवगत कराया जाएगा।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या खरगे और गांधी समारोह में भाग लेंगे, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में महासचिवों, राज्य प्रभारियों, राज्य इकाई प्रमुखों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की बैठक के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि भटकाने की कोशिश न करें, यह ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के बारे में है। इस विषय पर (बैठक में) कोई चर्चा नहीं हुई।’’
 
रमेश ने कहा कि 2024 (लोकसभा) चुनाव और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के बारे में चर्चा हुई। आपने निमंत्रण के बारे में पूछा, मैंने इसे बार-बार कहा है, मैं इसे एक बार फिर कहूंगा...खरगे जी को निमंत्रण मिला है, सोनिया जी को निमंत्रण मिला है। सही समय पर मैं आपको उनका निर्णय बताऊंगा।’’
खरगे और गांधी के अलावा, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 6,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा में 12 IAS अधिकारियों का तबादला, अनुराग रस्तोगी बने गृह सचिव

तेलंगाना में BRS को झटका, 6 MLC कांग्रेस में शामिल

Live : हाथरस में राहुल बोले, प्रशासन की गलती से हुआ हादसा

Weather Update : हिमाचल में भारी बारिश से 85 सड़कें बंद, इन राज्‍यों में जारी हुआ अलर्ट

अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, हाथरस हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात

अगला लेख
More