झुकी हुई गर्दन, सफेद दाढ़ी, सलाखों के पीछे यह हाल है राम रहीम का...

Webdunia
साध्वी यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को लगभग 16 वर्ष पुराने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी शुक्रवार को दोषी करार दिया। बलात्कारी बाबा से साथ अब 'हत्या' का टैग भी उसके जुड़ गया।
 
रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख को सुनवाई के लिए सुरक्षा कारणों के चलते पंचकूला नहीं लाया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही सुनवाई हुई। हालांकि अन्य तीन आरोपियों को अदालत लाया गया था। 
 
जानकारी के मुताबिक जिस समय सुनवाई हो रही थी राम रहीम गर्दन झुकाए बैठा हुआ था। यह भी कहा जा रहा है कि उसकी दाढ़ी के बाल 70 फीसदी से ज्यादा सफेद हो चुके हैं। 
 
यह वही राम रहीम है, जिसकी न सिर्फ डेरा सच्चा सौदा बल्कि राजनीतिक गलियारों में तूती बोलती थी। चुनाव जीतने के दिग्गज नेता बाबा की चौखट को चूमते थे। लेकिन, वक्त की मार देखिए वही बाबा अब सलाखों के पीछे सिसकियां भर रहा है। 
 
पहले से ही उम्रकैद की सजा काट रहे बाबा को छत्रपति हत्याकांड में लंबी सजा हो सकती है। यह मामला वर्ष 2002 का है जब सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। अदालत अब बाबा समेत चारों दोषियों को 17 जनवरी को सज़ा सुनाएगी। 
 
छत्रपति अपने अखबार ‘पूरा सच्च‘ में डेरा से जुड़ी खबरें प्रकाशित करते थे। छत्रपति के परिजनों ने डेरा प्रमुख और प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाते हुए इस संबंध में मामला दर्ज कराया था। बाद में जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल और उसके 6 प्रमुख चेहरे

कैसी है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत, सामने आया बड़ा अपडेट

ASEAN समिट में आमने-सामने आ सकते हैं PM मोदी और ट्रंप, टैरिफ और व्यापार विवाद के बाद होगी पहली मुलाकात

इंदौर में कंगारूओं ने कीवियों को 89 रनों से रौंदकर किया विश्वकप का आगाज

योगी सरकार में नवरात्रि का पर्व बना आस्था-विकास की एक अद्भुत मिसाल

अगला लेख