रामचंद्र गुहा फिर चर्चा में, बेंगलुरु में लिए गए हिरासत में, आखिर कौन हैं गुहा

नवीन रांगियाल
भारत के ख्यात इतिहासकार रामचंद्र गुहा को पुलिस ने बेंगलुरु में हिरासत में लिया है। वे नागरिक संशोधन बिल का विरोध कर रहे थे। एनएनआई द्वारा यह खबर जारी की गई है। इस घटना के बाद इतिहासकार गुहा ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। 
 
दरअसल, नागरिकता कानून के खिलाफ लेफ्ट विंग और मुस्लिम संगठनों के एक दिन के बंद को लेकर बेंगलुरु में तीन दिनों के लिए धारा 144 लागू की गई है। गुहा को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने वाला एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मी उनका हाथ पकड़ते नजर आ रहे हैं।
 
पुलिस द्वारा रामचंद्र गुहा को हिरासत में लिए जाने पर कई लोगों ने ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। 
 
लेखक पुष्‍पेश पंत ने लिखा- 
 
‘शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे गुहा को इस तरह हिरासत में लेना ठीक नहीं है। पुलिस कानून का दुरुपयोग कर रही है, यह कानून का अवहेलना है’ 
 
बरखा दत्‍त ने ट्वीट कर कहा, ‘जिस तरह से राष्‍ट्रीय स्‍तर पर प्रदर्शन को हैंडल किया जा रहा है, यह शर्मनाक है’  
 
देवदत्‍त पटनायक ने कहा, कि ‘इस सरकार के लिए इतिहास कोई मायने नहीं रखता, मायथोलॉजी इस सरकार के लिए कोई मायने नहीं रखती, इस तरह ट्रीट नहीं किया जाता’ 
 
राकेश शर्मा ने कहा, ‘गांधी की बायोग्राफी लिखने वाले रामचंद्र गुहा हो गांधी का पोस्‍टर हाथ में लेने के लिए हिरासत में लिया गया है’ 
 
इसके साथ ही कई लोगों ने रामचंद्र गुहा को यह कहते हुए धन्‍यवाद दिया कि उन्‍होंने इस इस प्रदर्शन में स्‍टूडेंट मूवमेंट का साथ दिया।       
 
कौन हैं रामचंद्र गुहा
 
ट्वीटर पर ट्रेंड कर रही इस घटना के बीच यह जानना जरुरी है कि आखिर रामचंद्र गुहा हैं कौन। देश के ख्‍यात इतिहासकारों में गिने जाने वाले गुहा ने कई किताबें लिखी है। एक गांधीवादी के तौर पर जाने जाने वाले गुहा ने गांधी पर कई किताबें लिखी हैं। इनमें ‘भारत गांधी के बाद’, ‘गांधी के पहले भारत’, ‘भारत नेहरु के बाद’ चर्चित किताबें हैं। इसके अलावा उन्‍होंने अंग्रेजी में कई कविताएं लिखी हैं।
 
इसके पहले भी आए थे चर्चा में 
 
उल्‍लेखनीय है कि इसके पहले भी गुहा चर्चा और विवाद में रहे हैं। दिसंबर 2018 में उन्‍होंने गोवा में भाजपा की सरकार बनने के बाद अपनी एक फोटो ट्वीट की थी। उन्‍होंने यह कहते हुए फोटो ट्वीट की थी कि ‘यह एक जादुई सुबह है, मैं गोवा में हूं और यहां गोवा में भाजपा की सरकार है, इस खुशी में एक बीफ खा रहा हूं’ बीफ खाते हुए उन्‍होंने फोटो शेयर की थी।
 
इसके बाद पूरे देश में इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था और पूरा देश पर बहस को लेकर आपस में अलग-अलग राय पर आ गया था। बाद में उन्होंने विवादों के चलते फोटो हटा ली थी।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

दिल्ली में क्यों पड़ रही है जानलेवा गर्मी, नजफगढ़ में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार

MP: रिश्तेदार का अपहरण कर राजस्थान ले गए, जबरन मूत्र पिलाया और महिला के कपड़े पहनाकर घुमाया, प्राथमिकी दर्ज

असम में चक्रवात रेमल से हुई भारी बारिश, 2 लोगों की मौत व 17 घायल

मैं बचपन में कप और प्लेट धोते हुए बड़ा हुआ हूं, PM मोदी ने फिर बताया चाय से रिश्ता

Lok Sabha Elections 2024 : काउंटिग से पहले PM मोदी यहां लगाएंगे 24 घंटे का ध्यान

अगला लेख