Mee to: रमानी ने अदालत में कहा, अकबर की अच्छी साख नहीं थी

Webdunia
शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (17:20 IST)
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर द्वारा पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत के मामले में सुनवाई कर रही दिल्ली की एक अदालत के समक्ष रमानी ने शनिवार को कहा कि अकबर की अच्छी साख नहीं थी, जैसा कि वे दावा कर रहे हैं। अकबर पर करीब 20 साल पहले यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाने वाली रमानी ने मामले में अंतिम सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन के माध्यम से यह बात कही।
ALSO READ: मेरठ में 100 साल की महिला से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
उन्होंने दावा किया कि कई महिलाओं ने अकबर पर यौन कदाचार का आरोप लगाया है और पूर्व केंद्रीय मंत्री के अनुसार यदि वे विवाहित होते हुए किसी और के साथ सहमति से भी संबंध रख रहे थे तो यह अच्छी साख वाली बात नहीं है। रमानी ने कहा था कि अकबर के खिलाफ उनके आरोप उनकी सच्चाई है।
 
जॉन ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार पांडेय से कहा कि कम से कम 15-16 महिलाओं ने अकबर के खिलाफ ट्वीट किए। उनके अनुसार अकबर के एक जूनियर के साथ संबंध थे, जो उनसे 20 साल छोटी थी। यह अच्छी प्रतिष्ठा की बात नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कई महिलाओं ने अकबर पर आरोप लगाए लेकिन उन्होंने केवल रमानी के खिलाफ ही मामला दाखिल किया। सुनवाई अधूरी रही और अदालत 10 दिसंबर को मामले पर सुनवाई करेगी।
 
अकबर ने 15 अक्टूबर, 2018 को रमानी के खिलाफ शिकायत दायर की थी। उन्होंने 2 दिन बाद केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पहले अदालत में कहा था कि रमानी ने उनके लिए 'मीडिया का सबसे बड़ा शिकारी' जैसे विशेषणों का इस्तेमाल करके उन्हें बदनाम किया है और उनकी साख को नुकसान पहुंचाया है।अकबर ने अपने खिलाफ यौन उत्पीड़न के समस्त आरोपों से इंकार किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

गाजीपुर लोकसभा में मुख्तार अंसारी के परिवार के सियासी रसूख की परीक्षा, भाई के साथ भतीजी भी चुनावी मैदान में

कौन है कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाला शख्स? वीडियो जारी कर कहा- सिखा दिया सबक?

Air India Express के विमान को आपात स्थिति में तिरुचिरापल्ली में उतारा

सैलून जाए बिना ऐसे करें अपना हेयरस्टाइल चेंज, जानें ये 5 सिंपल टिप्स

मालेगांव में CM योगी बोले, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा

अगला लेख