Hanuman Chalisa

रामदेव Vs IMA : तकरार जारी, अब बंगाल में बाबा के खिलाफ शिकायत

Webdunia
रविवार, 30 मई 2021 (10:28 IST)
कोलकाता। योगगुरु बाबा रामदेव और भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) के बीच तकरार थमने का नाम ही नहीं ले रही एलोपैथी पर सवाल उठाने के बाद से ही बाबा IMA के निशाने पर हैं। हालांकि उनके तेवर भी काफी गरम दिखाई दे रहे हैं। इस बीच IMA sh बंगाल इकाई ने योग गुरु रामदेव के खिलाफ उनकी इस कथित टिप्पणी के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि डॉक्टरों सहित कई कोविड-19 रोगियों की मौत हो गई क्योंकि आधुनिक दवाएं बीमारी का इलाज नहीं कर सकती हैं।
 
संगठन ने कोलकाता के सिंथी थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें रामदेव पर महामारी के दौरान भ्रामक और झूठी जानकारी" देने के साथ जनता के बीच भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया गया है।
 
आईएमए की बंगाल शाखा ने शिकायत में कहा कि रामदेव ने कहा है कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति के कारण कोविड के मरीज अधिक पीड़ित हैं और मर रहे हैं, जो कोरोना वायरस का इलाज नहीं कर सकती। उन्होंने यह भी कहा है कि टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी 10,000 से ज्यादा डॉक्टरों की मौत हो चुकी है, जो कि बिल्कुल गलत है।
 
गौरतलब है कि एक वायरल वीडियो क्लिप में, रामदेव को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कोविड-19 के लिए एलोपैथिक दवाएं लेने से लाखों लोग मर गए। उन्हें कोरोना वायरस के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा रही कुछ दवाओं पर सवाल उठाते हुए भी सुना जा सकता है।
 
इस बीच इंटरनेट मीडिया के एक लाइव प्रोग्राम में योग गुरु बाबा रामदेव ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के किए गए 1000 करोड़ की मानहानि के दावे का मखौल उड़ाते हुए कहा कि जिनकी कोई इज्जत नहीं, वे 1000 करोड़ की मानहानि का दावा कर रहे हैं।
 
एलोपैथी और एलोपैथिक डॉक्टरों के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर हंगामे के बीच रामदेव ने अभिनेता आमिर खान द्वारा होस्ट किए गए टेलीविजन शो 'सत्यमेव जयते' का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें डॉ. समित शर्मा नाम के गेस्ट को बाजारों में उपलब्ध दवाओं की उच्च कीमतों के बारे में चर्चा करते देखा जा सकता है। 2012 में प्रसारित एक एपिसोड की क्लिप को ट्विटर पर शेयर करते हुए रामदेव ने लिखा है, 'इन मेडिकल माफियाओं में हिम्म्त है तो आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

Padma Awards 2026 : एक्‍टर ममूटी और गायिका अलका याग्निक को 'पद्म भूषण', राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित

मौत पर राजनीति न करें अखिलेश, अलीगंज की घटना उनके कुकृत्यों का नतीजा : ब्रजेश पाठक

बेंगलुरु में होगा 'यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग' का आयोजन, देश के कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

अगला लेख