Festival Posters

अयोध्या के भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में इस तरह विराजित होंगे रामलला

संदीप श्रीवास्तव
grand Pran Pratishtha ceremony in Ayodhya: श्रीराम नगरी अयोध्या अब जल्द ही 'अयोध्या धाम' के स्वरूप में दिखने वाली है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। 22 जनवरी 2024 के दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार है, जब प्रभु श्रीरामलला पूरे विधि-विधान के साथ भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजित होंगे। इस ऐतिहासिक समारोह के मुख्य यजमान होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। 
 
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधि-विधान शिवनगरी काशी के प्रसिद्ध विद्वान पंडित लक्ष्मीकांत मथुरानाथ के निर्देशन कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य में इनके छोटे पुत्र पंडित जयकृष्ण दीक्षित भी सहयोगी की भूमिका में होंगे। मकर संक्रांति के उपरांत 15 जनवरी को ही काशी से 40 विद्वानों एवं कर्मकांडी ब्राम्हणों का समूह अयोध्या पहुंच जाएगा। साथ ही 121 कर्मकांडी और वेद-पुराणों के विद्वान भी होंगे। ये सभी पंडित लक्ष्मीकांत के निर्देशन में पूजा-पाठ संपन्न कराएंगे। 
 
‍निकलेगी भव्य शोभायात्रा : 16 जनवरी को यज्ञ के साथ ही अन्य कार्यक्रमों की तिथि भी निर्धारित होगी। 17 जनवरी को प्रभु राम लला की प्रतिमा (मूर्ति) की शोभा यात्रा के साथ ही कलश यात्रा का कार्यक्रम भी होगा। प्राण-प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम 18 जनवरी के मध्यान्ह से शुभारंभ हो जाएगा, जो कि 22 जनवरी की शाम को संपन्न होगा। 
22 जनवरी को रामलला जागेंगे और... : काशी से आने वाले विद्वान् ब्राम्हणों द्वारा राम मंदिर में विराजमान होने वाले रामलला का भव्य पूजन कराया जाएगा। इस पूजन में सबसे पहले रामलला की मूर्ति को जल में विहार कराया जाएगा। इसके पश्चात रामलला को शैया, पुष्पों, रत्न और प्रभु की मनपसंद वस्तुओ के साथ उन्हें रखा जाएगा। 21 जनवरी को शैया निवास कराया जाएगा।

इसके बाद वह दिव्य घड़ी आएगी जिसका सभी राम भक्तों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। 22 जनवरी को रामलला को परंपरागत तरीके से जगाया जाएगा फिर निर्धारित मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा कराई जाएगी।
 
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद राम भक्तों द्वारा दीवाली मनाई जाएगी। संपूर्ण अयोध्या धाम दिव्य रूप से जगमगाएगा और इतिहास के पन्नों में एक नया अध्याय स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो जाएगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड सरकार के बड़े फैसले, कांस्टेबल भर्ती नियम में बड़ा बदलाव, 5 दिसंबर से विधानसभा सत्र

LIVE: दिल्ली ब्लास्ट अपडेट, न्यू लाजपत राय मार्केट में मिला बॉडी पार्ट

Delhi Blast : सुरक्षा कारणों से बंद रहेगा लाल किला मेट्रो स्टेशन

Delhi Blast : उमर ने ही किया था दिल्ली में धमाका, DNA टेस्ट से खुला राज

योगी सरकार ने नारी शक्ति को दिया ‘कवच’, अब अपनी शर्तों पर ‘करियर की उड़ान’ भरेंगी महिलाएं!

अगला लेख