Festival Posters

शपथ में शब्द छोड़ने पर कोविंद ने प्रधान को टोका

Webdunia
रविवार, 3 सितम्बर 2017 (14:23 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में प्रोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाए गए धर्मेन्द्र प्रधान से रविवार को शपथ ग्रहण समारोह में चूक हुई और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें छूटे हुए शब्द 'संसूचित' का उच्चारण करने को कहा। 
 
राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रधान शपथ लेने वाले पहले मंत्री थे। शपथ लेते समय उनसे 'संसूचित' शब्द छूट गया तो कोविंद ने उन्हें पूरा वाक्य 'अप्रत्यक्ष रूप से संसूचित या प्रकट करने के लिए' फिर से बोलने के लिए कहा। इसके बाद प्रधान ने 'संसूचित' शब्द के साथ यह वाक्य दोहराया। 
 
गौरतलब है कि कोविंद ने बिहार के राज्यपाल के रूप में तेजस्वी यादव को राज्य के मंत्री के रूप में शपथ दिलाते समय कुछ शब्द छूट जाने पर फिर से शपथ दोहराने को कहा था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या महिलाओं को मिलेगा सबरीमाला में प्रवेश, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

धार भोजशाला विवाद, एएसआई की रिपोर्ट खुलेगी, हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाशिवरात्रि पर भोपाल में सीएम मोहन यादव ने किया अभिषेक, शिव बारात में लिया हिस्सा

अगला लेख