राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं

Webdunia
गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 (10:01 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सबकी समृद्धि की कामना की।
 
राष्ट्रपति के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से पोस्ट किया गया है, सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं। जैसे हम इस उत्सव को अपने परिवार के साथ मनाते हैं हमें दूसरों के प्रति संवेदना और पर्यावरण के प्रति सजगता को भी बढ़ावा देना चाहिए-राष्ट्रपति कोविन्द। 
 
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा है, दीपावली के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया, प्रकाश व खुशियों के महापर्व 'दीपावली' में आपके जीवन में सुख ,शांति एवं समृद्धि आए। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। 
 
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लोगों को दीपावली की शुभकामना दी। उन्होंने पोस्ट किया, दीपों का त्यौहार आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए ईश्वर से यही कामना करती हूं। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ड्रोन अटैक के बाद ट्रंप से बोले पुतिन, यूक्रेनी हमले का जवाब देगा रूस

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, जानें पर्यावरण संरक्षण पर 20 प्रेरणादायक और प्रभावी स्लोगन

मोबाइल चोरी के शक में मासूम को उल्टा लटकाया, पीटा, दिए बिजली के झटके

LIVE : गुजरात में कोरोना के 119 नए मामले, महाराष्ट्र में भी मिले 105 संक्रमित

अगला लेख