Ratan Tata पूर्व कर्मचारी से मिलने पहुंचे पुणे, सोशल मीडिया पर बोले लोग- आपकी सादगी को सलाम

Webdunia
बुधवार, 6 जनवरी 2021 (19:17 IST)
उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) अपने एक कार्य से फिर एक बार फिर सोशल मीडिया पर फिर चर्चाओं में हैं। रतन टाटा अपने एक पूर्व कर्मचारी से मिलने मुंबई से पुणे गए।

इसके बाद लोग उनकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं। उनकी सादगी ने एक बार फिर उनकी महानता को दर्शाया है। रतन टाटा ने अपने कार्य से दर्शाया कि जीवन में पैसा ही सबकुछ नहीं होता है।
ALSO READ: रतन टाटा की कार के नंबर वाली प्लेट लगाकर घूम रही थी महिला, ई-चालान से हुआ खुलासा
कर्मचारी के करीबी योगेश देसाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि 83 वर्षीय रतन टाटा पुणे में अपने उस कर्मचारी से मिलने गए, जो पिछले 2 सालों से बीमार चल रहा है।

न कोई मीडिया और न कोई सुरक्षा, वे अपने कर्मचारी से मिलने चले गए। सभी उद्यमियों और व्यापारियों के लिए यह सीख है कि पैसा सब कुछ नहीं होता। आपको सलाम है सर। मैं आपके सम्मान में अपना सिर झुकाता हूं।
 
पुणे की फ्रेंड्स सोसायटी में कर्मचारी के निवास पर रतन टाटा ने उससे मुलाकात की। इसके साथ ही रतन टाटा की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसमें वह उस कर्मचारी से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 
बहुत से लोगों ने इसे लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर पर शेयर किए। गुरमीत नाम के व्यक्ति ने ट्वीट किया कि रतन टाटा अपने उस कर्मचारी से मिलने पुणे गए जो करीब 2 सालों से बीमार चल रहा है। आप कितने विनम्र हैं सर, आपको बहुत सम्मान सर।

प्रशांत सिंह नाम के ट्‍वीटर हैंडल से ट्‍वीट किया गया- रतन टाटा के होने से भारतीय समाज का हर सदस्य गर्व और धन्य महसूस करता है। मेरा मानना है कि आपकी विनम्रता हमें काफी कुछ सिखाती है। धन्यवाद सर। 
(फोटो :LinkedIn) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

चेन्नई नगर निगम ने होर्डिंग हटाने का दिया आदेश, मुंबई की घटना के बाद उठाया कदम

पश्चिम बंगाल : चुनाव बाद हिंसा केस में TMC नेताओं के यहां छापेमारी, CBI को 6 आरोपियों की तलाश

एक गुंडे के दबाव में झुकी आप, अब मेरे चरित्र पर उठाए जा रहे हैं सवाल

अरविंद केजरीवाल का दावा, अगर BJP चुनाव जीती तो शरद पवार और उद्धव ठाकरे को जेल भेज देगी

दिल्ली में कन्हैया कुमार को जड़ा थप्‍पड़, माला पहनाने आया था युवक

अगला लेख