संदिग्ध खाताधारी कर रहे हैं आधार का विरोध : रविशंकर प्रसाद

Webdunia
सोमवार, 6 नवंबर 2017 (18:29 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय विधि एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि जिन लोगों के संदिग्ध खाते हैं, वही आधार का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड से लोगों की जवाबदेही बढ़ेगी और इससे निजता के उल्लघंन की बात बेमानी है।
 
प्रसाद ने यहां इंडिया टुडे द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि आधार सर्वाधिक सुरक्षित पहचान पत्र है और यह 130 करोड़ में से 118 करोड़ लोगों के पास है जबकि बाकी लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड से लोगों की जवाबदेही बढ़ेगी और इससे निजता के उल्लघंन की बात बेमानी है। 
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरा विश्व उसकी आर्थिक नीतियों के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार की सराहना कर रहा है। सरकार द्वारा शुरू की गई नीतियों से बदलाव आया है और जिन लोगों ने बेहिसाबी संपत्ति इकट्ठी की है, उन्हें छिपने के लिए कहीं कोई जगह नहीं मिल रही। 
 
उन्होंने कहा कि गरीब लोग मोदी सरकार से खुश हैं और शुरुआती बाधाएं सुधार की राह में रुकावट नहीं बननी चाहिए। प्रसाद ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी 'गब्बर सिंह टैक्स' की टिप्पणी गैर जिम्मेदाराना है और अर्थव्यवस्था पर उनकी जानकारी संदिग्ध है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

‘ऑपरेशन महादेव’, जानिए कैसे मिला सेना के अभियान को यह कोड नेम, क्या है महत्व

कौन हैं प्रणीति शिंदे, जिसने ऑपरेशन सिंदूर को बताया तमाशा, क्‍या है राहुल गांधी से उनका कनेक्‍शन?

कैसे हुई पहलगाम के गुनहगारों की पहचान, अमित शाह ने लोकसभा में बताया

सोता रहा डॉक्टर, चली गई मरीज की जान, मेरठ मेडिकल कॉलेज में घोर लापरवाही

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने नहीं दिया मौका, क्या बोले मनीष तिवारी

अगला लेख