Hanuman Chalisa

नए तरह की राजनीति कर रहे हैं कुछ लेखक

Webdunia
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2015 (20:53 IST)
नई दिल्ली। दादरी घटना के मद्देनजर अपना पुरस्कार लौटाने वाले लेखकों से सवाल करते हुए भाजपा ने आज पूछा कि उन्होंने पूर्व में हुए दंगों और हत्याओं का इसी तरह से विरोध क्यों नहीं किया। साथ ही आरोप लगाया कि अपने आकाओं के पराजित होने के बाद वे नये तरह की राजनीति कर रहे हैं।
 
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अपने आकाओं की हार के बाद अपने पुरस्कार लौटा कर ये लेखक एक नई तरह की राजनीति कर रहे हैं और यह कांग्रेस प्रायोजित लग रही है। कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा इस बारे में बोल कर इस बात को साफ कर देते हैं।
 
उन्होंने कहा, 'ये सारे लेखक हमारे लिए सम्मानित हैं लेकिन वे सब नरेंद्र मोदी से नफरत करते रहे हैं। कुछ को छोड़कर उनके पिछले 10 साल के इतिहास को देख लें। उनके आका आज हार चुके हैं, लिहाजा वे नई राजनीति कर रहे हैं।
 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा कि आनंद शर्मा इस बात का जवाब देंगे कि जब बंगाल में तसलीमा नसरीन से जुड़ी घटना सामने आई तब ये लेखक कहां थे। जब देश में आनंद शर्मा की पार्टी ने आपातकाल लगाया तब कुलदीप नैय्यर और राम नाथ गोयनका के अलावा ये लेखक कहां थे।
 
उन्होंने कहा कि ये लेखक कहां थे तब कश्मीरी पंडित महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहा था और सलमान रश्दी की पुस्तक पर प्रतिबंध लगा था। आनंद शर्मा को इस बात का जवाब देना चाहिए कि जब बंगाल में तसलीमा नसरीन की घटना हुई तब वे कहां थे।
 
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हार गई है, वामदल हार रहे हैं, इसलिए वे दूसरे राजनीतिक विकल्प अपना रहे हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं