रिजर्व बैंक ने लगाया एक्सिस बैंक पर 3 करोड़ रुपए का जुर्माना

Webdunia
सोमवार, 5 मार्च 2018 (23:56 IST)
मुंबई। रिजर्व बैंक ने फंसे कर्ज (एनपीए) के वर्गीकरण नियमों के उल्लंघन को लेकर एक्सिस बैंक पर 3 करोड़ रुपए और केवाईसी नियमों का अनुपालन नहीं करने के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) पर 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ने आज यह जानकारी दी।


केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसने 31 मार्च 2016 को वित्तीय स्थिति के संदर्भ में निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक की जांच की। रिजर्व बैंक के बयान के अनुसार, जांच से यह पता चला कि एनपीए के आकलन के संदर्भ में समय-समय पर जारी विभिन्न नियमन का उल्लंघन किया गया।

इसमें कहा गया है, आरबीआई ने आय पहचान एवं संपत्ति वर्गीकरण (आईआरएसी) के बारे में जारी निर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर एक्सिस बैंक पर 3 करोड़ रुपए का मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है। एक अलग विज्ञप्ति में केंद्रीय बैंक ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक की एक शाखा में धोखाधड़ी का पता चला है।

इसके अनुसार बैंक की आंतरिक जांच रिपोर्ट समेत दस्तावेजों की जांच से यह पता चला कि बैंक ने अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) नियमों का अनुपालन नहीं किया। इसको लेकर बैंक पर 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। रिजर्व बैंक ने कहा कि दोनों बैंकों पर कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में कमी को लेकर की गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख