Hanuman Chalisa

आरबीआई के पास नहीं है नोटबंदी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी...

Webdunia
मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 (15:12 IST)
इंदौर। भारतीय रिजर्व बैंक ने सूचना के अधिकार के तहत दायर अर्जी के जवाब में कहा है कि उसके पास इस बात की जानकारी उपलब्ध नहीं है कि गत आठ नवंबर से 30 दिसंबर तक देश के कुल कितने बैंक खातों में 2.5 लाख रुपए से ज्यादा की रकम 500 और 1,000 रुपए के बंद नोटों के रूप में जमा हुई।
 
मध्यप्रदेश के नीमच निवासी सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बताया कि रिजर्व बैंक के मुद्रा प्रबंध विभाग की ओर से उनकी आरटीआई अर्जी पर 17 फरवरी को इस आशय का जवाब दिया गया।
 
गौड़ ने रिजर्व बैंक से पूछा था कि आठ नवंबर से 30 दिसंबर 2016 के बीच देश के अलग.अलग बैंकों के कुल कितने खातों में 2.50 लाख रुपए से ज्यादा मूल्य के विमुद्रित नोट जमा हुए।
 
सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि उन्होंने आरटीआई के तहत रिजर्व बैंक से यह भी जानना चाहा था कि इस अवधि में विविध सहकारी बैंकों के कुल कितने खातों में 2.5 लाख से ज्यादा की रकम 500 और 1,000 रुपए के बंद नोटों की शक्ल में जमा हुई।
 
गौड़ ने कहा, 'मेरी आरटीआई अर्जी पर इस सवाल का भी यही उत्तर दिया गया कि मांगी गई जानकारी रिजर्व बैंक के पास उपलब्ध नहीं है।'
 
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गत 17 नवंबर को कहा था कि नौ नवंबर से 30 दिसंबर 2016 के दौरान बैंक खातों में कुल 2.5 लाख रुपए या इससे ज्यादा की रकम जमा कराने पर भी पैन नंबर का उल्लेख करना अनिवार्य होगा।
 
यह कदम इसलिए उठाया गया था, ताकि कोई 500 और 1,000 रुपए के बंद नोटों को 50 दिन की तय मोहलत में बैंकों में जमा कराने की आड़ में अपनी काली कमाई को सफेद न कर सके। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

यूपी में जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

अगला लेख