Hanuman Chalisa

आने वाला है 1000 का नया नोट, ये बातें रहेंगी खास...

Webdunia
बुधवार, 2 सितम्बर 2015 (14:37 IST)
नए सुरक्षा मानकों और अन्‍य सिक्‍योरिटी फीचर्स से युक्‍त 1000 रुपए का बाजार में जल्द नजर आने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक जल्‍द ही अधिक सिक्योरिटी फीचर्स के साथ एक हजार रुपए का नया नोट जारी करना शुरू करेगा।

खबरों के मुताबिक 1000 रुपए के जो नए नोट जारी होंगे, वह महात्‍मा गांधी सीरीज-2005 के तहत ही होंगे। इस नए नोट में कुछ ऐसे मानक अमल में लाए गए हैं, जो इससे पहले 100 रुपए के नोट में भी प्रयोग किए गए।
अगले पन्ने पर, ये रहेंगे सुरक्षा फीचर्स...

इन नोटों में रुपए का चिह्न होगा, जिसके बीच में अंग्रेजी का अक्षर 'एल' बना होगा। वहीं, नंबर पैनल में छोटे से बड़े अंक आरोही स्थिति में होंगे। आरबीआई के अधिकारियों मुताबिक ये कदम इसलिए उठाए गए हैं ताकि इतनी अधिक मूल्‍य के नोट की सुरक्षा और पुख्ता की जा सके। उन्‍होंने बताया कि हमने सीमित मात्रा में इस तरह के 500 रुपए के नोट जारी करने शुरू कर दिए हैं। 
 
अधिकारी के मुताबिक छोटे से बड़े अंक आरोही स्थिति में इसलिए जारी किए जाएंगे ताकि इन नोटों की जालसाजी नहीं की जा सके। नंबर पैनल में अगर जनता नए नोटों में छोटे से बड़े अंक देखे तो वे भ्रमित न हों। अधिकारी ने बताया कि इस तरह के सुरक्षा मानक सिंगापुर जैसे देश में भी अपनाए जाते हैं। साथ ही इन्हें अपनाने से असली नोटों को पहचानने में मदद मिलेगी।
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी