महंत नरेन्द्र गिरि की मौत की CBI जांच की सिफारिश, शंकराचार्य ने भी किया समर्थन

Webdunia
गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (13:44 IST)
लखनऊ। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सीबीआई जां‍च की सिफारिश कर दी है। दूसरी ओर, शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने भी महंत की मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। फिलहाल इस मामले की जांच 18 सदस्यीय एसआईटी कर रही है। 
 
उल्लेखनीय है कि महंत नरेंद्र गिरि का शव सोमवार को प्रयागराज स्थित बाघंबरी मठ में पंखे से लटका मिला था। महंत के शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उन्होंने अपने शिष्य आनंद गिरि समे तीन लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया था। इनमें पुजारी आद्या तिवारी और उसका बेटा संदीप तिवारी भी शामिल हैं। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। 
 
इस मामले में संत समुदाय का स्पष्ट कहना था कि महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या नहीं कर सकते। उनकी मौत की असली वजह सबके सामने आनी चाहिए। कुछ संतों ने उनके सुसाइड नोट पर भी सवाल उठाए हैं।
 
भाजपा सांसद साक्षी महाराज और निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने भी कहा कि महंत आत्महत्या नहीं कर सकते। महामंडलेश्वर कैलाशानंद ने सुसाइड नोट को साजिश का नोट करार दिया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख