PM Gati Shakti : 52000 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की सिफारिश, जानिए कौनसी हैं ये परियोजनाएं...

Webdunia
गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (15:26 IST)
PM Gati Shakti : पीएम गति शक्ति पहल के तहत 52000 करोड़ रुपए की सड़क और रेलवे की 6 बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं को मंजूरी देने की सिफारिश की गई है।इससे पीएम गति शक्ति को शुरू करने के बाद से नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) द्वारा मूल्यांकन की गई परियोजनाओं की कुल संख्या 112 हो गई है।
 
एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, इससे पीएम गति शक्ति को शुरू करने के बाद से नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) द्वारा मूल्यांकन की गई परियोजनाओं की कुल संख्या 112 हो गई है, जिनकी कुल लागत करीब 11.53 लाख करोड़ रुपए है। इन छह परियोजनाओं का मूल्यांकन 27 सितंबर को 56वीं एनपीजी की बैठक में किया गया।
 
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा, पीएम गति शक्ति के तहत समूह की बैठक में छह परियोजना प्रस्तावों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की चार परियोजनाएं और रेल मंत्रालय की दो परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी कुल परियोजना लागत करीब 52000 करोड़ रुपए है।
 
अंतर-मंत्रालयी एनपीजी हर पखवाड़े बैठक करता है। इस दौरान वह क्रियान्वयन संबंधी प्रयासों तथा परियोजना स्थल के आसपास व्यापक विकास सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का मूल्यांकन करता है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RAW ने रची पन्नू की हत्या की साजिश, अमेरिका के आरोपों में कितना दम, कौन हैं विकास यादव, जिन्हें FBI ने घोषित किया वांटेड

झारखंड के 'राहुल गांधी' को देखकर हर कोई हैरान, अपने नेता से मुलाकात की आस

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

बिश्नोई समाज की मांग, सलमान माफी मांगें, पिता सलीम बोले- किससे मांगें माफी

शनिवार को 30 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी, इस हफ्ते 70

सभी देखें

नवीनतम

Bihar : बांका में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, CM नीतीश ने जताया शोक

शर्मनाक! मप्र के शिवपुरी में 9 वर्षीय बच्‍ची से कचरा बीनने वाले ने किया दुष्‍कर्म

Maharashtra Election : MVA का बड़ा आरोप, BJP ने हजारों वैध मतदाताओं के हटवाए नाम

Chhattisgarh में ITBP पर नक्‍सली हमला, IED विस्फोट से 2 जवान शहीद, 2 घायल

Gyanvapi Case : ज्ञानवापी मामले की सुनवाई हुई पूरी, 5 दिन बाद आएगा फैसला

अगला लेख