WAVES 2025 में बोले मुकेश अंबानी, अगले दशक में 100 अरब डॉलर का होगा भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग

मुकेश अंबानी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में बोल रहे थे।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 1 मई 2025 (15:00 IST)
•लाखों नौकरियां पैदा करेगा यह उद्योग
 
•मोदीजी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत एक अग्रणी डिजिटल राष्ट्र बन गया है
 
•मुकेश अंबानी ने पहलगाम हमले की निंदा की और कहा देश प्रधानमंत्री के साथ है

WAVES 2025 Mumbai : रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का मानना है कि अगले दशक तक भारतीय मीडिया और मनोरंजन (media and entertainment) उद्योग 4 गुना की वृद्धि दर्ज कर सकता है यानी 100 अरब डॉलर से अधिक का आकंड़ा छू सकता है। अभी यह बाजार करीब 28 अरब डॉलर का है। मुकेश अंबानी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में बोल रहे थे।ALSO READ: Waves शिखर सम्मेलन में बोले रजनीकांत, पहलगाम हमला बर्बर, मोदी जम्मू-कश्मीर में शांति वापस लाएंगे
 
मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत एक अग्रणी डिजिटल राष्ट्र बना : प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदीजी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत एक अग्रणी डिजिटल राष्ट्र बन गया है। कहानी कहने की कला और डिजिटल तकनीकों के मिश्रण ने भारत के मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रभाव और पहुंच को बढ़ा दिया है। AI और इमर्सिव तकनीकों के उपकरण हमारी कहानियों को पहले से कहीं अधिक आकर्षक बना सकते हैं और उन्हें तुरंत विभिन्न भाषाओं, देशों और संस्कृतियों के दर्शकों तक पहुंचा सकते हैं। मुझे विश्वास है कि भारत के सुपर-टैलेंटेड युवा वैश्विक मनोरंजन उद्योग पर राज करेंगे।ALSO READ: Reliance Jio, Airtel ने फोन पर केवल बातचीत, एसएमएस के लिए ‘प्रीपेड प्लान’ पेश किए
 
पहलगाम हमले के पीड़ितों से संवेदना जताई : पहलगाम में हाल ही में हुए बर्बर आतंकवादी हमले पर बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा हम सभी पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्रीजी का कठिन परिस्थितियों में भी यहां आना एक मजबूत संदेश देता है। मोदीजी, शांति, न्याय और मानवता के दुश्मनों के खिलाफ इस लड़ाई में आपको 145 करोड़ भारतीयों का पूरा समर्थन है। भारत की जीत भी निश्चित है।
 
उन्होंने आगे कहा कि वेव्स इनोवेशन, संस्कृति और सहयोग का ग्लोबल हब बनने को तैयार है। 5,000 से अधिक वर्षों की हमारी सभ्यतागत विरासत में हमारे पास कालातीत कहानियों का विशाल खजाना मौजूद है। रामायण और महाभारत से लेकर दर्जनों भाषाओं में लोककथाएं और क्लासिक्स हैं। ये दुनियाभर के लोगों के दिलों को छूती हैं, क्योंकि उनमें मानवीय मूल्य हैं, भाईचारा है, करुणा, साहस, प्रेम और सौन्दर्य है। कोई भी देश भारत की कहानी कहने की ताकत का मुकाबला नहीं कर सकता।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

Air India Tragedy : DNA टेस्ट से हुई 11 शवों की पहचान, परिजनों को सौंपे गए, वीडियो बनाने वाले 17 साल के लड़के के पुलिस ने लिए बयान

LIVE: अमेरिका के मिनेसोटा में गोलीबारी, 2 सांसदों की मौत

कब खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिया यह बयान

Israel Iran : US से बात करना बेमतलब, ईरान का परमाणु बातचीत से इनकार, जंग के हालातों के बीच हिजबुल्ला क्यों हुआ दूर

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस की डिक्शनरी से हटेंगे ये 109 शब्द

अगला लेख