रिलायंस इंडस्ट्रीज की सारी उपलब्धियां धीरूभाई को समर्पित : मुकेश अंबानी

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (23:05 IST)
मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने समूह के 40 साल हो जाने के मौके पर संस्थापक धीरूभाई अंबानी को श्रद्धांजलि दी। लॉर्ड्स के क्रिकेट स्टेडियम से भी बड़ी जगह पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सितारों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम का विश्वभर में 1200 जगहों पर लाइव प्रसारण किया गया। मुकेश अंबानी ने कहा कि धीरुभाई ने ही 1000 रुपए से शुरू कंपनी को 6 लाख करोड़ रुपए की कंपनी बनाया है। उन्होंने कहा कि हम रिलायंस द्वारा अर्जित सारी उपलब्धियां धीरूभाई को समर्पित करते हैं।
 
 
इस मौके पर मुकेश अंबानी ने अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ धीरूभाई को श्रद्धांजलि दी। रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में धीरूभाई की जयंती भी मनाई गई जो 28 दिसंबर को आने वाली है। मुकेश अंबानी ने इस मौके पर कहा कि कंपनी धीरूभाई के आदर्शों, सपनों और सिद्धांतों पर चलती रहेगी। 

उन्होंने कहा कि हम रिलायंस द्वारा अर्जित सारी उपलब्धियां धीरूभाई को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता कालजयी इतिहासपुरुष हैं और वे हर पीढ़ियों के भारतीयों के लिए आदर्श व प्रेरणास्रोत हैं। हम उनके सपनों के प्रति समर्पित रहेंगे।
 
 
उन्होंने कहा कि यह धीरूभाई के कारण ही संभव हुआ कि रिलायंस एक कर्मचारी से बढ़कर ढाई लाख से अधिक कर्मचारियों की, एक हजार रुपए से छ: लाख करोड़ रुपए से अधिक की तथा एकमात्र शहर से 28 हजार शहरों और 4 लाख से अधिक गांवों की कंपनी बन सकी है।
(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख