rashifal-2026

जगन्नाथ पुरी रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस करेगी अन्न सेवा

Webdunia
गुरुवार, 26 जून 2025 (19:35 IST)
  • रिलायंस फाउंडेशन लाखों लोगों को परोसेगा भोजन
  • पुलिसकर्मियों के लिए 100 पुलिस सहायता चौकियां स्थापित
  • भीड़ प्रबंधन के लिए 4000 से अधिक स्वयंसेवक तैनात
ओडिशा की पावन नगरी पुरी में होने वाली जगन्नाथ रथयात्रा में जुटने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज अन्न सेवा करेगी। यात्रा में कोई भी भूखा न रहे इसके लिए रिलायंस फाउंडेशन यात्रा मार्ग के 6 प्रमुख स्थानों पर लाखों भक्तों और पुलिसकर्मियों को गर्म, पौष्टिक भोजन परोसेगा। बताते चलें कि रिलायंस फाउंडेशन के अन्न सेवा प्रोग्राम को दुनिया का सबसे बड़ा अन्न सेवा कार्यक्रम माना जाता है। कंपनी श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा व सहायता के व्यापक इंतजाम में जुटी है।

इस नौ दिवसीय भव्य रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु देश के कोने-कोने से पुरी पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन और भगदड़ को रोकना एक बड़ी चुनौती होता है। रिलायंस, स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर स्पष्ट दिशा निर्देश बोर्ड लगाएगी, ताकि भक्त एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुरक्षित आ-जा सकें। भीड़ प्रबंधन के लिए 4000 से अधिक प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए 100 पुलिस सहायता चौकियां या बूथ स्थापित किए जा रहे हैं। जिनकी मदद से श्रद्धालुओं को तेजी से सहायता पहुंचाई जा सकेगी।

रिलायंस द्वारा पुरी में शुरू किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों पर बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनंत एम अंबानी ने कहा, सेवा कार्य, रिलायंस के 'वी केयर' दर्शन में गहराई से जुड़ा है। पुरी में भक्तों की सेवा करने का अवसर वास्तव में एक आशीर्वाद है। हमारा मानना है कि रथयात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और कर्मियों की सेवा, ईश्वर की सेवा है। हम आगंतुकों की सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यात्रियों की छोटी से छोटी सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। तीर्थयात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए 1.5 लाख से अधिक हाथ पंखे वितरित किए जा रहे हैं। बरसात होने पर भी पुलिसकर्मी अपना काम ठीक तरीके से कर सकें इसके लिए पुलिस कर्मचारियों के बीच 3,500 रेनकोट भी वितरित किए गए हैं। स्वयंसेवकों, नगर निगम कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को समय पर जलपान किट प्रदान की जाएगी।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिस नेवी अफसर की पत्‍नी को टीटीई ने ट्रेन से धक्‍का दिया था, उसकी लाश पटरियों पर मिली, आखिर क्‍या है हकीकत?

SMS और WhatsApp पर मिलेगा हाईवे सेफ्टी अलर्ट, Jio और NHAI में बड़ा समझौता

फिर सामने आया Pakistan का घटियापन, श्रीलंका के तूफान पीड़ितों को भेजी एक्सपायरी भोजन सामग्री, भारत खोला था एयरस्पेस

दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली MCD उपचुनाव में भाजपा को बढ़त, किसने कौन से सीट जीती

भारत दौरे से पहले पुतिन का बड़ा बयान, यूरोप लड़ना चाहता है तो रूस भी तैयार

क्या 2030 से पहले दुनिया में होगा बड़ा परमाणु युद्ध, क्या बोले एलन मस्क?

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, लोकभवन हुआ राजभवन, सेवातीर्थ होगा नए PMO का नाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार धान खरीद से किसानों की आय में बढ़ोतरी कर रही सुनिश्चित

अगला लेख