रिलायंस 'ड्राइवर्स ऑफ चेंज' पुरस्कार से सम्मानित

Webdunia
शुक्रवार, 16 मार्च 2018 (15:28 IST)
मुंबई। भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को भारत में नवोन्मेष के जरिये परिवर्तन लाने के लिए 'ड्राइवर्स ऑफ चेंज' पुरस्कार से नवाजा गया है। अंबानी ने देर रात लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार ग्रहण किया।
 
कंपनी द्वारा शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 'फाइनेंसियल टाइम्स आर्सेलर मित्तल बोल्डनेस इन बिजनेस अवार्ड समारोह' में यह पुस्कार प्रदान किया गया। इस श्रेणी में छह कंपनियों को चयनित किया गया था, लेकिन आखिर में यह पुरस्कार रिलांयस को मिला। हाइड्रोकार्बन उत्पादन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और विपणन, पेट्रोकेमिकल, रिटेल और 4जी डिजिटल सेवा में कंपनी के नवोन्मेष आधारित विकास को देखते हुए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
 
पुरस्कार ग्रहण करने के बाद अंबानी ने धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पुरस्कार जियो के एक लाख से अधिक युवा सहकर्मियों का है, जो भारत में बदलाव के सबसे सशक्त सूत्रधार हैं। जियो भारत में डिजिटल सेवाओं में बदलाव को लेकर प्रतिबद्ध है। यह पुरस्कार भारत को बेहतर भारत बनाने और विश्व को बेहतर विश्व बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।
 
अंबानी ने बताया कि जियो का आइडिया उनकी बेटी ईशा ने 2011 में दिया था। उन्होंने अपनी बेटी ईशा और बेटे आकाश के साथ बातचीत का उल्लेख करते हुए कि भारत की युवा पीढ़ी अधिक सृजनात्मक, महत्वाकांक्षी और दुनिया को बेहतर बनाने के लिए अधिक व्यग्र है। इन्होंने मुझे यह बताया कि ब्राडबैंड इंटरनेट इस युग की जरूरत है और भारत इसमें पीछे नहीं रह सकता है।
 
जियो को सितंबर 2016 में लांच किया गया और इसने दूरसंचार क्षेत्र में कायापलट कर दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले डीपमाइंड टेक्नोलॉजी, एचबीओ, अलीबाबा, अमेजन, एप्पल और फिएट को भी इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख