स्वामी प्रसाद मौर्य को सुप्रीम कोर्ट से राहत, रामचरितमानस पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

उच्चतम न्यायालय ने मौर्य के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर लगाई रोक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (19:50 IST)
Relief to Swami Prasad Maurya from Supreme Court: उच्चतम न्यायालय ने रामचरितमानस के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी।
 
न्यायालय ने मौर्य की याचिका पर नोटिस भी जारी किया और उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। सपा नेता ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की अदालत में लंबित कार्यवाही को रद्द करने की उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।
 
क्या कहा अदालत ने : न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए वकील से पूछा कि आप इतने परेशान क्यों हो रहे है? यह व्याख्या का विषय है। यह अपराध कैसे है? पीठ ने कहा कि नोटिस जारी किया जाए...कार्यवाही पर रोक लगाई जाए।
 
अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के कुछ दिन बाद शीर्ष अदालत का यह निर्देश आया है। मौर्य ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के समक्ष एक याचिका में, अपने खिलाफ दाखिल आरोपपत्र और निचली अदालत द्वारा मामले में पेश होने का निर्देश देते हुए जारी समन को चुनौती दी थी।
 
हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी याचिका : उच्च न्यायालय ने 31 अक्टूबर 2023 को उनकी याचिका खारिज कर दी थी। मौर्य और 4 अन्य के खिलाफ पिछले साल प्रतापगढ़ जिले में एक स्थानीय निवासी संतोष कुमार मिश्रा की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मौर्य का दावा है कि इस आरोप का समर्थन करने के लिए कोई साक्ष्य नहीं है कि उन्होंने हिंदू धर्म ग्रंथ का अपमान किया है। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जवान बनने की चाह में ठगे गए सैकड़ों बुजुर्ग, जालसाज पति-पत्नी पैसे लेकर फरार

गाजियाबाद के मंदिरों में नहीं चढ़ेगा बाजार का बना प्रसाद, पोस्टर लगाकर भक्तों से की अपील

हरियाणा चुनाव से पहले BJP को झटका, अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल, राहुल की रैली में हुआ ऐलान

पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजार में भूचाल, BSE पर 10 लाख करोड़ बर्बाद

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का जेल से बाहर आना संयोग या चुनावी रणनीति

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में आरआर कैट के कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख ठगे

पुणे में 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप, दोस्‍त को पेड़ से बांधकर पीटा, पुलिस ने जारी किए संदिग्धों के स्‍केच

क्या मृत्यु जीवन की अंतिम अवस्था है? एक और अवस्था के बारे में पढ़कर चौंक जाएंगे

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 36 नक्सली ढेर

क्‍यों केंद्र सरकार Marital Rape को नहीं रखना चाहती क्राइम के दायरे में, क्‍या है याचिकाकर्ताओं के तर्क?

अगला लेख