26 जनवरी 2020 पर गणतंत्र दिवस की परेड में नहीं दिखेगी पश्चिम बंगाल की झांकी, गृह मंत्रालय ने नहीं दी हरी झंडी

Webdunia
गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (12:35 IST)
नई दिल्ली। 26 जनवरी 2020 की गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार पश्चिम बंगाल की झांकी नजर नहीं आएगी। खबरों के अनुसार पश्चिम बंगाल की झांकी को गृह मंत्रालय की अनुमति नहीं मिल पाई है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और NRC को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मोदी सरकार का पुरजोर विरोध कर रही हैं।
 
खबरों के अनुसार इस बार 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 6 मंत्रालयों/विभागों की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए चुनी गई है। इसमें पश्चिम बंगाल की झांकी शामिल नहीं है। गृह मंत्रालय ने झांकी के चुनाव के लिए विशेषज्ञ कमेटी का गठन किया था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक पश्चिम बंगाल सरकार की झांकी पर विशेषज्ञ कमेटी ने दो दौर की बैठक में चर्चा की।
 
ALSO READ: कोटा : मासूमों की मौत पर सियासत, 31 दिनों में 100 बच्चों की मौत, मायावती बोलीं- प्रियंका गांधी न करें 'नाटकबाजी'
 
कम समय होने का दिया हवाला : कमेटी ने झांकी की सिफारिश करने से पहले प्रस्ताव की थीम, कॉन्सेप्ट, डिजाइन आदि की जांच की। समय कम होने के चलते केवल कुछ की झांकियों को शामिल किया जा सका है।
 
प्रवक्ता के मुताबिक चयन प्रक्रिया ही ऐसी होती है कि सबसे बेहतर झांकी ने परेड का हिस्सा होती है। 2020 परेड में झांकियां निकालने के लिए 32 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों और 24 मंत्रालयों/ विभागों से कुल 56 प्रस्ताव मिले थे। इनमें अंतिम 22 प्रस्ताव 5 दौर की बैठक के बाद चुने गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख