Corona effect : गणतंत्र दिवस परेड में इस बार नहीं होंगे विदेशी चीफ गेस्ट, 1966 के बाद पहली बार होगा ऐसा

Webdunia
गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (19:28 IST)
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर इस साल कोई भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि नहीं होंगे। कोरोना के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। 1966 के बाद पहली बार होगा जब गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट नहीं होंगे।
ALSO READ: खतरे में धनंजय मुंडे की कुर्सी? शरद पवार ने रेप के आरोपों को बताया गंभीर, बोले- फैसला जल्द
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोविड-19 की स्थिति के कारण गणतंत्र दिवस पर किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया गया है।
ALSO READ: पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर हमला मामले में 12 पुलिस अधिकारी बर्खास्त
केंद्र सरकार ने इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को आमंत्रित किया था।

इस आमंत्रण को जॉनसन ने स्वीकार भी कर लिया था। हालांकि कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले सामने आने के बाद उन्होंने भारत का दौरा रद्द कर दिया। इस संबंध में उन्होंने खुद फोन कर प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

‘ऑपरेशन महादेव’, जानिए कैसे मिला सेना के अभियान को यह कोड नेम, क्या है महत्व

अगला लेख