13 दिन में 5 करोड़ ने डाउनलोड किया आरोग्य सेतु एप, सेना ने भी की अपील

Webdunia
गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (09:12 IST)
नई दिल्ली। देश की सेना और प्रसार भारती ने बुधवार को अपने कर्मचारियों से कोरोना वायरस पर नजर रखने वाले मोबाइल एप्लीकेशन आरोग्य सेतु का उपयोग करने को कहा। इसके साथ ये दोनों उन सरकारी प्रतिष्ठानों में शामिल हो गए हैं, जो अपने कर्मचारियों से इस एप का उपयोग करने को कह रहे हैं। इस बीच मोबाइल एप आरोग्य सेतु के उपयोगकर्ताओं की संख्या केवल 13 दिनों में 5 करोड़ पहुंच गई है।
 
गृह मंत्रालय ने 'लॉकडाउन' (बंद) के संदर्भ में ताजा दिशा-निर्देश में कहा है कि निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में सभी कर्मचारियों को इस एप के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों मोबाइल प्लेटफॉर्म पर है। इसे सरकारी प्रतिष्ठान नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर ने तैयार किया है और इसे 2 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया।
ALSO READ: कोरोना से बचने का बड़ा हथियार Aarogya Setu Mobile App, 13 दिन में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया इंस्टाल, जानिए कैसे करता है काम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लोगों से इस एप को डाउनलोड करने को कहा। इससे उपयोगकर्ताओं को यह जानने में मदद मिलती है कि क्या वे किसी कोरोना वायरस मरीज के संपर्क में आए हैं?
 
इधर नीति के आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने कहा कि सरकार का कोरोना वायरस मरीजों पर नजर रखने के लिए विकसित मोबाइल एप आरोग्य सेतु के उपयोगकर्ताओं की संख्या केवल 13 दिनों में 5 करोड़ पहुंच गई है। इस लिहाज से यह दुनिया का तीव्रता से लोकप्रिय होने वाला एप बन गया है।
 
भारतीय सेना ने एक परामर्श में अपने कर्मियों, पूर्व सैन्यकर्मियों तथा उनके परिजनों से एप डाउनलोड करने और उसका उपयोग करने को कहा है। हालांकि सेना ने सैन्यकर्मियों से यह भी कहा है कि वे इस एप का उपयोग दफ्तर परिसर, परिचालन क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर न करें। ऐसा समझा जाता है कि नौसेना ने भी अपने कर्मचारियों से एप डाउनलोड करने को कहा है।
 
प्रसार भारत ने भी अपने कर्मचारियों के लिए एप को डाउनलोड करने और उसका उपयोग करने को कहा है।आरोग्य सेतु एप लोगों के आसपास या उनके क्षेत्र में कोरोना वायरस मरीज का पता चलने पर उन्हें सूचित करता है। जिला प्रशासन सभी शैक्षणिक संस्थानों, विभागों आदि से एप डाउनलोड करने को कह रहा है।
 
सूत्रों के अनुसार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज कुछ अन्य पहलुओं पर परीक्षण कर रही जबकि टेक महिंद्रा और महिंद्रा समूह इस एप के अगले संस्करण पर काम कर रहा है। टेक महिंद्रा आरोग्य सेतु का दायरा बढ़ाकर सभी प्रकार के फोन पर काम करने लायक बनाने की दिशा में काम कर रही है। फिलहाल मौजूदा एप केवल स्मार्टफोन के लिए उपयुक्त है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख