Festival Posters

महिला सांसदों की ज्‍यादा संख्या वाले इन देशों में ऐसी है आरक्षण व्यवस्था...

Webdunia
बुधवार, 20 सितम्बर 2023 (17:11 IST)
Women reservation bill case : लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने वाले विधेयक पर संसद में जारी बहस के बीच एक थिंक टैंक के अध्ययन से पता चलता है कि कई देशों में जहां महिला सांसदों की संख्या अधिक है, वहां कोटा अनिवार्य करने वाला कोई कानून नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों के भीतर आरक्षण की व्यवस्था है।
 
पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के एक विश्लेषण के अनुसार, स्वीडन की संसद में जहां 46 प्रतिशत जनप्रतिनिधि महिलाएं हैं, वहीं नॉर्वे में 46 प्रतिशत, दक्षिण अफ्रीका में 45 प्रतिशत, ऑस्ट्रेलिया में 38 प्रतिशत, फ्रांस में 35 प्रतिशत और जर्मनी में 35 प्रतिशत महिला सदस्य हैं।
 
हालांकि इन देशों में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित करने का कोई कानून नहीं है लेकिन कुछ राजनीतिक दल आरक्षण प्रदान करते हैं। इक्कीस फीसदी महिला सांसदों वाले बांग्लादेश में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून है। बांग्लादेश संसद की 300 सीटों में से 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
 
देश में 17वीं लोकसभा के कुल सदस्यों में से लगभग 15 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि देश की राज्य विधानसभाओं में महिला सदस्यों का औसत केवल नौ प्रतिशत है। इसी तरह, लगभग 13 प्रतिशत राज्यसभा सदस्य महिलाएं हैं।
 
राजनीतिक दलों पर गौर करें, तो संसद में बीजू जनता दल (बीजद) की 42 प्रतिशत सदस्य और तृणमूल कांग्रेस की 39 प्रतिशत सदस्य महिला प्रतिनिधि हैं। इसी प्रकार भाजपा की संसद में 14 फीसदी और कांग्रेस की 12 फीसदी महिला सांसद हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

कहां हैं Imran Khan, क्यों उड़ी अफवाह, क्या जेल में हो गई हत्या, सोशल मीडिया की अफवाह में कितना सच

शेख हसीना की पार्टी के ऐलान से उड़ी मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की नींद

ध्वजारोहण समारोह से ‘अयोध्या ब्रांड’ को मिली वैश्विक पहचान

जम्बूरी : युवा ऊर्जा के वैश्विक संगम के साथ सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश

भारत का संविधान अनेकता को एकता में जोड़ने वाला : CM योगी

अगला लेख