स्मृति ईरानी का पलटवार, क्या राहुल गांधी की माताजी भी देश बेच रही थीं?

Webdunia
मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (21:55 IST)
नई दिल्ली। एनएमपी मामले में राहुल गांधी के बयान के बाद केन्द्रीय मंत्री स्मृति ने कांग्रेस नेता पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान हुए निजीकरण के दौरान क्या यूपीए सरकार और उसको चलाने वाली उनकी माताजी देश बेच रही थीं?
 
ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने न तो वित्तमंत्री का बयान सुना है न ही अखबार पढ़ा है। वित्तमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मोनेटाइजेशन से भारत की तिजोरी में 6 लाख करोड़ रुपए आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हर संपत्ति पर स्वामित्व भारत सरकार का ही रहेगा। 
 
उन्होंने कहा कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे का निजीकरण कर कांग्रेस सरकार ने 8000 करोड़ जुटाए थे, वहीं एयरपोर्ट का निजीकरण यूपीए की सरकार के दौरान हुआ था। स्मृति ने कहा कि ऐसे में क्या राहुल गांधी का आरोप है कि यूपीए सरकार चलाने वाली उनकी माताजी उस समय देश बेच रही थीं?
ईरानी ने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी का ये भी मानना है कि वो राज्य सरकारें जो इस प्रकार का मॉनेटाइजेशन कांग्रेस के नेतृत्व में कर रही हैं, वो सब भी अपने राज्यों को बेचने का काम कर रही हैं? उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ जिस सरकार ने राष्ट्र की तिजोरी को भरने का काम किया और कांग्रेस के लुटेरों से सुरक्षित किया उस सरकार पर छींटाकशी करने का राहुल गांधी का प्रयास है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख