शपथ ग्रहण से पहले किस विवाद में फंसे रेवंत रेड्‍डी? कांग्रेस की मुश्किल भी बढ़ी

Webdunia
गुरुवार, 7 दिसंबर 2023 (08:38 IST)
Revanth Reddy news in hindi : वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव में ‘बिहारी जीन’ है और उन्होंने संकेत दिया था कि वह केसीआर की तुलना में राज्य के लिए बेहतर विकल्प हैं। चुनाव से पहले रेड्‍डी द्वारा दिया गया बयान अब चर्चा में है। बयान पर सियासी घमासान मच गया। इससे रेवंत रेड्‍डी ही नहीं बल्कि कांग्रेस और नीतीश कुुुुमार की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, रेड्डी ने कहा कि मेरा डीएनए तेलंगाना का है। केसीआर का डीएनए बिहार का है। वह बिहार के रहने वाले हैं। केसीआर की जाति कुर्मी हैं, वे बिहार से विजयनगरम और वहां से तेलंगाना आए। तेलंगाना का डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है।
 
उल्लेखनीय है कि बिहार में कांग्रेस नीतीश कुमार सरकार में सहयोगी है। ऐसे में इस बयान ने नीतीश कुमार और कांग्रेस दोनों को ही असमंजस में डाल दिया है।
 
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेलंगाना के भावी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की ‘बिहार-डीएनए टिप्पणी’ के लिए आलोचना की और उनकी टिप्पणी को राज्य के ‘लोगों का अपमान’ करार दिया।
 
बिहार की उजियारपुर संसदीय सीट से सांसद राय ने कहा कि रेड्डी की ‘बिहार डीएनए’ टिप्पणी कांग्रेस नेताओं की मानसिकता को उजागर करती है, जो जाति और पंथ के नाम पर समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कहा कि यह उत्तर भारतीयों का अपमान है। कांग्रेस की सोच देश को बांटने वाली है। भारत और भारतीयों को नीचा दिखाने में कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More