Publish Date: Tue, 09 Feb 2021 (12:53 IST)
Updated Date: Tue, 09 Feb 2021 (12:57 IST)
पॉप सिंगर रिहाना भारत में किसान आंदोलन के समर्थन में एक ट्वीट कर के चर्चा में आ गई। भारत के आंतरिक मामले में इस तरह दखल देने की वजह से खूब विवाद भी हो रहा है। ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा भी इसी तरह ट्वीट कर के सुर्खियों में आई।
हालांकि रिहाना को एक सिंगर के तौर पर पहले भी लोग जानते थे, लेकिन किसान आंदोलन पर एक ट्वीट ने उनकी दुनिया ही बदल दी है। जानते हैं कौन है रिहाना और कैसे उनका सोशल मीडिया ग्राफ अचानक बढ़ गया है।
दरअसल, रेहाना न सिर्फ भारत के किसान आंदोलन बल्कि दुनिया के दूसरे मुद्दों पर भी ट्वीट करती रही है। 32 वर्षीय रिहाना ने घरेलू हिंसा, एलजीबीटीक्यू, डोनाल्ड ट्रंप से लेकर म्यांमार और भारत में किसान आंदोलन जैसे विषयों पर ट्वीट किए है।
किसान आंदोलन पर ट्वीट करने के बाद से रिहाना के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में एक मिलियन का इज़ाफ़ा हो गया है। रिहाना ने जब किसान मुद्दे पर ट्वीट किए थे तो उनके सिर्फ़ 100 मिलियन फ़ॉलोअर थे, लेकिन इस ट्वीट के बाद ये संख्या बढ़कर 101 मिलियन हो चुकी है।
पॉप म्यूज़िक इंडस्ट्री में रिहाना की शुरुआत ही काफ़ी धमाकेदार रही। वे मडोना, बॉब मारले और जैनेट जैक्सन जैसे सितारों को देखकर बड़ी हुईं। उन्होंने अपना पहला 'एलबम म्यूज़िक ऑफ़ द सन' और 'अ गर्ल लाइक मी' साल 2005 में रिकॉर्ड किए थे।
साल 2007 में 'गुड गर्ल गॉन बैड' एलबम के साथ रिहाना को दुनियाभर अच्छी शोहरत मिली। इसी दौरान उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला।
सिर्फ 10 साल लंबे म्यूजिक करियर में रिहाना ने आठ ग्रैमी अवॉर्ड और 14 बिलबोर्ड म्युजिक अवॉर्ड्स जीते हैं। इसके साथ ही रिहाना के 14 गानों ने बिलबोर्ड हॉट 100 लिस्ट में सबसे तेज़ जगह बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।
दुनियाभर में रिहाना ने 54 मिलियन अलबम और 210 मिलियन गाने बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक टूर में भी वे आगे रही। वह पहली ऐसी सिंगर हैं, जिन्होंने लंदन के ओटू एरीना में 10 कंसर्ट किए हैं।
About Writer
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्म में मास्टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्हें फिल्ड रिपोर्टिंग का अच्छा-खासा अनुभव है।
उन्होंने अखबार....
और पढ़ें