rashifal-2026

बिहार में छापेमारी को लेकर RJD नेता मनोज झा ने सरकार पर लगाया यह आरोप...

Webdunia
शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (18:28 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता मनोज झा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ छापेमारी में केंद्रीय एजेंसियां सीबीआई और ईडी किसी और की पटकथा का अनुसरण कर रही हैं। झा ने साथ ही यह भी आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ छापे बिहार में पिछले साल अगस्त में सरकार बदलने की प्रतिक्रिया हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘नौकरी के बदले जमीन घोटाला’ मामले में धनशोधन की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को बिहार के शहरों एवं कई अन्य जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की तीन पुत्रियों और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं के परिसरों में की गई।

अधिकारियों ने कहा कि छापे पटना, फुलवारीशरीफ, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), रांची और मुंबई में लालू प्रसाद की बेटियों रागिनी यादव, चंदा यादव और हेमा यादव और राजद के पूर्व विधायक अबू दोजाना से जुड़े परिसरों में मारे जा रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि यह मामला यादव परिवार और उसके सहयोगियों को उपहार में दी गई या सस्ती दरों पर बेची गई जमीन के बदले रेलवे में लोगों को कथित तौर पर रोजगार देने से संबंधित है। हाल ही में इस मामले में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी दोनों से सीबीआई ने पूछताछ की थी।

झा ने सवाल किया, सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों की छवि धूमिल हुई है। यह उनकी छापेमारी नहीं है। वे किसी और की पटकथा पर छापे मार रहे हैं। उन्होंने लालू जी की बेटियों, हमारे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर छापे मारे। उन्हें क्या मिला?

राज्यसभा सदस्य झा ने कहा, एक मामला जो बंद कर दिया गया था, उसे फिर से खोला गया है। यह अगस्त 2022 में जो कुछ हुआ, उसकी प्रतिक्रिया है। बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद, भाजपा और जद (यू) ने मिलकर सरकार बनाई।

हालांकि भाजपा पर जदयू को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन से तोड़ दिया। कुमार ने बाद में राजद के समर्थन से सरकार बनाई और तेजस्वी यादव बिहार के उप मुख्यमंत्री बने। झा ने कहा कि राजद प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव भाजपा के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। लालू प्रसाद सिंगापुर में गुर्दा प्रतिरोपण के बाद हाल ही में भारत लौटे हैं।

उन्होंने कहा, हम झुकने वाले नहीं हैं। इन सबके बावजूद लालू जी डटे हुए हैं। आपको (सरकार को) इसे रोकना चाहिए, आपने किसी विपक्षी दल या नेता को नहीं छोड़ा है। कल आप विपक्ष में हो सकते हैं और आपके साथ भी ऐसा ही हो सकता है। क्या वह उचित होगा?
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

Indigo कर रही 1650 उड़ानों का संचालन, 650 फ्लाइट हुईं रद्द, Airline ने जताई यह उम्‍मीद

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

Vande Mataram Discussion : कांग्रेस ने वंदे मातरम् के साथ अन्याय किया, लोकसभा में बोले राजनाथ सिंह

LIVE: वंदे मातरम् से डरती थी ब्रिटिश सरकार, लोकसभा में बोले राजनाथ सिंह

stock market : शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 610 अंक लुढ़का, निफ्टी 26000 के नीचे आया, क्यों आ रही है बाजार में गिरावट

हमें 'सैंडविच' नहीं, सम्मान चाहिए, क्यों भारतीय विमान यात्री यूरोप की तरह मुआवजे के हकदार नहीं?

Priyanka Gandhi ने कहा- आजादी के 75 साल बाद वंदे मातरम पर बहस क्यों, जरूरी मुद्दों से ध्यान हटाना चाहती है सरकार

अगला लेख