Hanuman Chalisa

पर्यावरणविद पचौरी की मुश्किलें बढ़ीं, यौन शोषण मामले में आरोप तय करने के आदेश

Webdunia
शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (17:26 IST)
नई दिल्ली। द एनर्जी एंड रिसोर्सेस इंस्टीट्‍यूट (टेरी) के पूर्व महानिदेशक आरके पचौरी की मुश्किलें शुक्रवार को उस समय बढ़ गईं जब साकेत की एक अदालत ने सहकर्मी के साथ छेड़छाड़ मामले में उनके खिलाफ आरोप तय करने के आदेश दिए।
 
महानगर मजिस्ट्रेट चारु गुप्ता ने पर्यावरणविद पचौरी पर सहकर्मी के साथ छेड़छाड़ मामले में आरोप तय करने का आदेश दिया। पचौरी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला का शील भंग करना), 354 (ए) यौन उत्पीड़न और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने पचौरी को कुछ अन्य धाराओं से बरी कर दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 20 अक्टूबर को होगी।
  
पचौरी की एक पूर्व सहयोगी ने 13 फरवरी 2015 को यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद फरवरी 2016 में एक अन्य महिला ने भी पचौरी पर ऐसे ही आरोप लगाए थे। 
 
अदालत के आरोप तय करने के आदेश देने के बाद पीड़िता ने वहां मौजूद मीडिया से बातचीत में कहा कि इस मामले को आगे ले जाना इतना आसान नहीं था। पीड़िता ने कहा कि पचौरी के खिलाफ लड़ते हुए आज उसे बड़ा सुकून मिला है।
 
पीड़िता सितंबर 2013 में टेरी से जुड़ी थी। उसका आरोप है कि टेरी से जुड़ने के कुछ समय बाद पचौरी की तरफ से उसे ई-मेल और वाट्सएप पर भद्दे और अश्लील संदेश मिलने लगे। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जाने के बाद पचौरी ने अपने पद का दुरुपयोग किया। निचली अदालत में मामला जब भी सुनवाई के लिए आता था तो पचौरी इसके खिलाफ उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय चले जाते थे।

सम्बंधित जानकारी

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

अगला लेख