3 साल में राष्ट्रीय राजमार्गों पर डेढ़ लाख लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 24 नवंबर 2016 (19:18 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के सरकार के प्रयासों के बावजूद पिछले तीन साल में राष्ट्रीय राजमार्गों पर हुई दुर्घटनाओं में करीब डेढ़ लाख लोग मारे गए।
         
सड़क परिवहन और रजामार्ग राज्य मंत्री पी राधाकृष्णन ने लोकसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में यह जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि इनमें सबसे ज्यादा 51 हजार 204  दुर्घटनाएं 2015 में हुईं जबकि सबसे कम 45 हजार 612 दुर्घटनाएं 2013 में हुई थीं।
         
उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं में मारे जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड नहीं रखती है, इसके बावजूद पिछले तीन साल में चालकों, यात्रियों और पैदल यात्रियों सहित राष्ट्रीय राजमार्गों पर मारे गए लोगों का विवरण दिया जा रहा है, जिसके अनुसार, तीन सालों की अवधि के दौरान 2014 में सबसे कम 48 हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए। (वार्ता)

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

अगला लेख