Biodata Maker

भारत-चीन सीमा के पास पहाड़ दरकने से सड़क मार्ग बंद, सेना के वाहन और जवान फंसे

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 11 जून 2021 (00:09 IST)
उत्तराखंड। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले तवाघाट लिपुलेख मोटर मार्ग पर शांति वन के पास पहाड़ी खिसकने से बंद हो गया है, जिसके चलते लिपुलेख सड़क से धारचूला आ रहे कुछ सेना के वाहन और जवान शांति वन में फंस गए हैं, वहीं सड़क मार्ग से आवाजाही बंद होने के कारण व्यास घाटी का आसपास के क्षेत्रों से संपर्क कट गया है और यहां के रहने वाले 5000 लोगों को सड़क मार्ग ठप होने के चलते मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में पहाड़ी का मलबा गिरा था, जिसमें जेसीबी ऑपरेटर सहित तीन लोगों की दबने से मौत हो गई थी। सामरिक पर्यावरण दृष्टि (टैक्टिकल) से भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले लिपुलेख सड़क के पास बीते कल पहाड़ी दरकने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि व्यास घाटी के बूंदी, गर्ब्यांग, नपल्चू, गुंजी, नाभि, रांगकांग व कुटी गांवों को जोड़ने वाली लिपुलेख सड़क बंद हो गई है।

सड़क बंद होने से व्यास घाटी का आसपास की दुनिया से संपर्क पूरी तरह खत्म गया है। यहां माइग्रेशन पर आए पांच हजार से अधिक लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बीआरओ द्वारा सड़क मार्ग पर आए मलबे को हटाने का प्रयत्‍न किया जा रहा है, स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक जल्दी ही सड़क पहले की तरह सुचारू रूप से चालू हो जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

रील का नशा शादाब जकाती पर पड़ा भारी, बच्ची को लेकर बनाई रील के चक्कर में लेनी पड़ी जमानत

CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच चले 'शब्द' बाण, karnataka में फिर गर्माई सियासत

अयोध्या में आराध्य और शिखर के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, राम भक्त मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों का कर रहे बखान

लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी, 32000 प्रतिभागी हुए शामिल, दिखा गर्ल्स पॉवर

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

अगला लेख