6 इंच बारिश से दिल्ली पानी पानी, ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

दिल्ली हवाई अड्डे की छत का एक हिस्सा गिरा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 28 जून 2024 (10:38 IST)
Heavy rain in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में गुरुवार देर रात से जारी भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया और दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 (Terminal-1) की छत का एक हिस्सा गिर गया। बारिश देर रात 3 बजे शुरू हुई थी। सफदरजंग मौसम केंद्र ने 153.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है।

ALSO READ: Weather Updates: मानसून की पहली बारिश में दिल्ली पानी पानी, अन्य राज्यों में कैसा है मौसम?
 
यातायात प्रभावित, यातायात पुलिस की अपील : लोगों ने भारी बारिश के चलते जलमग्न सड़कों और यातायात जाम में फंसे वाहनों की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि 'वाई-प्वॉइंट' सलीमगढ़ और निगम बोध घाट के पास जलभराव के कारण शांतिवन से आईएसबीटी की ओर और आईएसबीटी से शांतिवन की ओर आउटर रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है। कृपया अपनी यात्रा की योजना इसके अनुसार बनाएं। जलभराव के कारण आईटीओ, वीर बंदा बैरागी मार्ग और धौलाकुआं पर भी यातायात प्रभावित हुआ।

पार्षद ने चलाई नाव : दिल्ली में सड़क पर इतना पानी भरा हुआ है कि भाजपा पार्षद रविंदर सिंह नेगी सड़क पर नाव लेकर निकले पड़े। उन्होंने दिल्ली सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध के तौर पर NH 9 पर यह कदम उठाया।
 
 
दिल्ली हवाई अड्डे की छत का एक हिस्सा गिरा : भारत मौसम विभाग के अनुसार 1 दिन में 124.5 से 244.4 मिमी बारिश को अत्यधिक भारी वर्षा की श्रेणी रखा जाता है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे की छत का एक हिस्सा गिरने की घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 5 अन्य लोग घायल हो गए। (फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

कांग्रेस नेता ने फिर की औरंगजेब से महाराष्‍ट्र सीएम की तुलना

एक कत्ल कई कहानियां, तांत्रिक क्रियाओं का जुनून, पति के साथ मुस्कान की खूनी होली

लोकप्रिय कवि विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा इस साल का ज्ञानपीठ सम्मान

योगी ने उठाया सवाल, अगर बांग्लादेश रेडीमेड परिधान निर्यात में आगे निकल सकता है तो भारत क्यों नहीं

विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट को लेकर खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

अगला लेख