Hanuman Chalisa

उच्च न्यायालय ने टंडन की जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय से मांगा जवाब

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (18:44 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने नोटबंदी के बाद धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद विवादास्पद वकील रोहित टंडन की जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से शुक्रवार को जवाब मांगा।

 
न्यायमूर्ति एके पाठक ने निचली अदालत के 7 जनवरी के आदेश के खिलाफ टंडन की याचिका पर निदेशालय को 2 मार्च तक स्थिति रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया। निचली अदालत ने अपने फैसले में इस आधार पर टंडन को जमानत देने से इंकार कर दिया था कि वह अन्य सह आरोपी के साथ सुनियोजित तरीके से एक सफेदपोश अपराध में कथित तौर पर शामिल है।
 
टंडन ने अदालत से जमानत पर रिहा करने का आग्रह करते हुए कि इस मामले की जांच पूरी हो गई है और उससे कई बार पूछताछ की गई है। वह गत वर्ष 29 दिसंबर से हिरासत में है। टंडन की तरफ से वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने दलील दी कि इस मामले में सारे सबूत दस्तावेजी थे।
 
उन्होंने कहा कि वे टंडन को हिरासत में क्यों रखना चाहते हैं। निदेशालय की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि वे इस पर जवाब दाखिल करेंगे।
 
नोटबंदी के बाद अवैध रूप से 60 करोड़ रुपए के नोट बदलवाने में कथित तौर पर शामिल टंडन को निचली अदालत ने यह कहते हुए राहत देने से इंकार कर दिया था कि अगर उसे जमानत मिली तो वह अभियोजक पक्ष के गवाहों को प्रभावित कर सकता है।
 
टंडन के अलावा कोलकाता स्थित उद्योगपति पारस एम. लोढ़ा और कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंधक आशीष कुमार को धनशोधन निवारण कानून के तहत अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया था। ये भी न्यायिक हिरासत में हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अगला लेख