Hanuman Chalisa

एक्शन में रेलवे सुरक्षा बल, 14 दलाल गिरफ्तार, 6 लाख से ज्यादा के टिकट बरामद

Webdunia
शुक्रवार, 22 मई 2020 (07:54 IST)
नई दिल्ली। रेलवे सुरक्षा बल ने राजधानी के रूट पर चलने वाले विशेष ट्रेनों के टिकट अवैध रूप से बेचने के आरोप में 14 दलालों को गिरफ्तार किया है, इनमें 8 आईआरसीटीसी के एजेंट हैं। इन ट्रेनों का परिचालन 12 मई से शुरू हुआ है।
 
इन गिरफ्तारियों का इसलिए भी महत्व है क्योंकि रेलवे वर्तमान में अपनी यात्री सेवाओं का केवल एक हिस्सा ही चला रहा है और यात्रियों के लिए ट्रेनों में सीमित बर्थ उपलब्ध हैं।
 
रेलवे ने एसी विशेष ट्रेनों का परिचालन एवं 100 जोड़ी अन्य ट्रेनों को एक जून से चलाये जाने की घोषणा के तुरंत बाद एक बयान जारी करके बताया उसे शकायतें मिली हैं कि दलाल एक से अधिक पहचान पत्रों का इस्तेमाल करके इन ट्रेनों में आरक्षित सीटें हासिल कर रहे हैं।
 
बयान में कहा गया है, 'इस बात की आशंका थी कि 100 जोड़ी ट्रेनों में 21 मई को आरक्षण शुरू होने के बाद इन दलालों की गतिविधियां तेज हो जायेंगी जिससे आम आदमी के लिए ट्रेनों में कनफर्म सीट की उपलब्धता प्रभावित होगी।
 
 
इसके मद्देनजर 20 मई को एक अभियान चलाया गया और आईआरसीटीसी के 8 दलालों समेत 14 दलालों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 6,36,727 रुपए के टिकट बरामद किए गए हैं। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख