RSS प्रमुख भागवत 71 वर्ष के हुए, जन्मदिन आम दिनों की तरह ही गुजरा

Webdunia
शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (20:00 IST)
धनबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को 71 वर्ष के हो गए। हालांकि उनका आज शनिवार का दिन भी आम दिनों की तरह गुजरा। झारखंड के धनबाद के 3 दिवसीय दौरे पर आए सरसंघचालक के जन्मदिन पर किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। भागवत का जन्म 11 सितंबर 1950 को महाराष्ट्र के चन्द्रपुर में हुआ था।

ALSO READ: हिंदू और मुसलमानों के पुरखे एक ही : मोहन भागवत
 
आरएसएस के एक पदाधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा कि उन्होंने योजना के अनुसार धनबाद के शाखा शिक्षकों से मुलाकात की और झारखंड आरएसएस प्रांत के कार्यकारी सदस्यों के साथ चर्चा की। पदाधिकारी ने कहा कि उन्होंने कुछ ही लोगों से मुलाकात की। भाजपा, विश्व हिनदू परिषद (विहिप), भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के बाहर उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। भागवत इसी स्कूल में ठहरे हुए हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की, पुलिस को कर्जदार होने का अंदेशा

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

वार और पलटवार का खेल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले- मैंने राज ठाकरे को हिन्दी सिखा दी

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अगला लेख