Hanuman Chalisa

Article 370 का RSS ने किया स्वागत, कहा- राष्ट्रीय एकता होगी मजबूत...

Webdunia
सोमवार, 11 दिसंबर 2023 (18:36 IST)
RSS statement regarding Article 370 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने सोमवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने संबंधी केंद्र के फैसले को उच्चतम न्यायालय द्वारा बरकरार रखे जाने से राष्ट्रीय एकता मजबूत होगी। संघ शुरू से ही अनुच्छेद 370 का विरोध करता रहा है और इसने इस विषय पर कई प्रस्ताव भी पारित किए हैं तथा समस्त आंदोलनों में सहभागिता की है।
 
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने एक बयान में कहा कि संघ शुरू से ही संविधान के अनुच्छेद 370 का विरोध करता रहा है। उन्होंने कहा, उच्चतम न्यायालय द्वारा अनुच्छेद 370 समाप्त करने को वैधता प्रदान किया जाना स्वागत योग्य है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस निर्णय का स्वागत करता है।
आंबेकर ने कहा कि संघ शुरू से ही अनुच्छेद 370 का विरोध करता रहा है और इसने इस विषय पर कई प्रस्ताव भी पारित किए हैं तथा समस्त आंदोलनों में सहभागिता की है। यह निर्णय राष्ट्रीय एकता को मजूबत करेगा। आंबेकर ने कहा, अनुच्छेद 370 के कारण जम्मू-कश्मीर में वर्षों से अन्याय सह रहे लोगों को इस निर्णय से मुक्ति मिली है।
 
उच्चतम न्यायालय ने पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के केंद्र सरकार के फैसले को सर्वसम्मति से बरकरार रखा है। न्यायालय ने केंद्रशासित प्रदेश (जम्मू-कश्मीर) का राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल किए जाने और अगले साल 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश भी दिया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

'नमो' और 'मोहन' की संकल्प शक्ति का कमाल, गौ-वंश संरक्षण से लेकर दुग्ध क्रान्ति में एमपी का धमाल

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन: 22 जून तक Telegram बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला

CM योगी का बड़ा ऐलान, गांवों में बनेंगे पंचगव्य क्लस्टर, 3 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

सिंह प्रेमियों के लिए खुशखबरी, गीर जंगल सफारी की अवधि 7 दिन बढ़ी, अब 22 जून तक कर सकेंगे एशियाई शेरों का दीदार

अमेरिका-ईरान डील मानने से इजराइल का साफ इनकार, 300 अरब डॉलर के फंड पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल

अगला लेख